यूपी में दर्दनाक हादसा, आग लगने से झोपड़ी में सो रहे भाई-बहन की मौत

Updated:
विज्ञापन

बलिया (उप्र): बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में शनिवार को विद्युत शार्ट सर्किट से झोपड़ी मे लगी आग में झुलस जाने से दो भाई-बहन की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जानपुर मुड़ियारी गांव मे मंहगू प्रजापति की झोपड़ी में शनिवार शाम अचानक आग लग गई. आग में झुलसने से वहां […]

विज्ञापन

बलिया (उप्र): बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में शनिवार को विद्युत शार्ट सर्किट से झोपड़ी मे लगी आग में झुलस जाने से दो भाई-बहन की मौत हो गई.

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जानपुर मुड़ियारी गांव मे मंहगू प्रजापति की झोपड़ी में शनिवार शाम अचानक आग लग गई. आग में झुलसने से वहां सो रहे उसके बच्चों राजकुमार (04) तथा सविता (05) की मृत्यु हो गई.

हादसे के वक्त प्रजापति और उसकी पत्नी बाहर थे दोनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वे अपने बच्चों को नहीं बचा सके. सूत्रों के मुताबिक ऐसी आशंका है की झोपड़ी में आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola