31 अगस्त को बहराइच को मिलेगा तोहफा, नेपालगंज रोड से चलेंगी ये ट्रेनें, जानें पूरा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

31 अगस्त को होगा भव्य शुभारंभ

UP News: लंबे इंतजार के बाद बहराइच-नेपालगंज रोड ब्रॉडगेज रेल लाइन का शुभारंभ 31 अगस्त को होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. उद्घाटन के बाद कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू होगा.

विज्ञापन

UP News: बहराइच और आसपास के लोगों के लिए रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर है. नेपालगंज रोड (रुपईडीहा)-बहराइच ब्रॉडगेज रेल लाइन का लंबे इंतजार के बाद 31 अगस्त को शुभारंभ होने जा रहा है. नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

31 अगस्त को होगा रेल लाइन का शुभारंभ

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह के मुताबिक, बहराइच से नवनिर्मित और विद्युतीकृत बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन 31 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे होगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे. वहीं, नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.

दो साल पहले 241 करोड़ से हुआ था ब्रॉडगेज में बदलाव

नेपालगंज रोड से बहराइच रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन को करीब 241 करोड़ रुपये की लागत से ब्रॉडगेज में बदला गया था. हालांकि, निर्माण पूरा होने के बाद भी उद्घाटन की तारीख कई बार तय हुई, लेकिन पांच बार कार्यक्रम टल चुका है. अब रेलवे की ओर से कार्यक्रम की तारीख तय होने के बाद जिले के लोगों में खुशी है. लंबे समय से इस रेल सेवा के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था.

उद्घाटन के बाद कई ट्रेनों को मिलेगा नया रूट

ब्रॉडगेज रेल प्रखंड का शुभारंभ होने के बाद कई ट्रेनों का संचालन नेपालगंज रोड से किया जाएगा. इनमें 14213/14 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस और 15131/32 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा गोंडा-बहराइच के बीच चलने वाली 75109/10 और 75111/75112 डेमू ट्रेनें भी नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएंगी.

पहले दिन स्पेशल ट्रेन, अगले दिन से नियमित सेवा

शुभारंभ के दिन यानी सोमवार को इस रेल प्रखंड पर औपचारिक रूप से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इसके अगले दिन से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी और डेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा.

जिले के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

ब्रॉडगेज रेल लाइन शुरू होने से नेपालगंज रोड और बहराइच के बीच रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. ट्रेनों का संचालन शुरू होने से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है. रेलवे की ओर से इसे जिले के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

Also Read: 69000 शिक्षक भर्ती में फिर क्यों सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, आखिर चार साल से नियुक्ति का इंतजार क्यों?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola