ePaper

अयोध्या में दिल दहला देने वाली हत्या, 6 टुकड़ों में मिला युवक का शव

Updated at : 03 Jun 2025 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Ayodhya News: घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दिनेश के परिवार ने इस हत्या का आरोप परिवार के ही दूसरे बेटे पर लगाया है.

विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका और बीएसएफ की तैयारी कर रहा युवक दिनेश कुमार वर्मा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि शव के छह टुकड़े घर से महज 250 मीटर दूर, कोतवाली के पास ही मिले हैं. मृतक रात को अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था.

परिवार के ही भाई पर लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दिनेश के परिवार ने इस हत्या का आरोप परिवार के ही दूसरे बेटे पर लगाया है. उनका कहना है कि उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या की. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- 77 साल बाद पाकिस्तानियों को मिलेगा जमीनी हक, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

यह भी पढ़ें- 3 जून को जारी हुई LPG गैस की नई लिस्ट, जानें अपने जिले का रेट

पढ़ाई पूरी कर BSF की तैयारी में जुटा था युवक

मृतक दिनेश कुमार वर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा कथा भारती इंटर कॉलेज और शिक्षा दीक्षा खजुरहट से पूरी की थी. इसके बाद महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से बी.ई. की पढ़ाई पूरी कर वह बीएसएफ में भर्ती की तैयारी कर रहा था. परिवार में माता-पिता, दो बहनें और दो भाई हैं. वह भाइयों में सबसे छोटा था.

पान की दुकान से चलता था परिवार

दिनेश के पिता राजकुमार वर्मा बीकापुर बाजार में एक पान की गुमटी चलाते हैं और परिवार की पूरी जीविका इसी पर निर्भर थी. बेटे की दर्दनाक मौत से पूरा परिवार सदमे में है. मां और बहनों की हालत रो-रोकर बेहाल है.

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस और PAC में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, योगी कैबिनेट की बैठक में आज लगेगी मोहर

पुलिस को जमीन विवाद की आशंका

घटना को लेकर सीओ पीयूष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक जमीन विवाद का लग रहा है. हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola