ePaper

UP Election 2022: ईवीएम को लेकर अलीगढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव ने मांगी 6 सूचनाएं, देखें सवाल

Updated at : 12 Feb 2022 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: ईवीएम को लेकर अलीगढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव ने मांगी 6 सूचनाएं, देखें सवाल

अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण में मतदान हो चुका है. जिसके बाद अब ईवीएम को लेकर निर्दलीय शहर प्रत्याशी केशव देव ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत 6 सूचनाएं मांगी हैं.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में अलीगढ़ में बीते 10 फरवरी को मतदान हुआ है. अब ईवीएम को लेकर निर्दलीय शहर प्रत्याशी केशव देव ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत 6 सूचनाएं मांगी हैं.

ईवीएम पर निर्दलीय प्रत्याशी ने मांगी 6 सूचनाएं

अलीगढ़ शहर से निर्दलीय और शिवसेना समर्थित प्रत्याशी केशव देव ने ईवीएम को स्ट्रोंग रूम में जमा करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत 6 सूचनाएं मांगी हैं. केशव देव स्वयं एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं. केशव देव, वही प्रत्याशी हैं, जिन्होंने गले में जूते लटकाकर चुनाव प्रचार किया था.

ईवीएम से जुड़ी ये 6 सूचनाएं मांगी

केशव देव ने प्रभात खबर को बताया कि ईवीएम सील करते समय उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई. ना बुलाया गया जबकि प्रत्याशियों का वहां रहना जरूरी होता है. इसलिए 6 सूचनाएं उन्होंने मांगी है. उन्होंने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी चेक कराने की मांग की है कि वह चालू है या बंद. निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव ने ईवीएम के मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में जमा करने आदि को लेकर 6 सूचनाएं आरटीआई के माध्यम से मांगीं हैं.

Also Read: संत शिरोमणि रविदास की 645वीं जयंती पर पंजाब के सीएम नवाएंगे शीश, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी
ये है सूचनाएं

  • अलीगढ़ शहर विधानसभा में कुल कितनी ईवीएम लगाई गई ?

  • सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हुए मतदान के बाद कुल कितनी ईवीएम में वोट पड़े ?

  • कुल कितनी ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी गई ?

  • ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील करने के समय कौन कौन प्रत्याशी या प्रतिनिधि उपस्थित थे ?

  • ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील करने के समय सहमति पत्र पर किस किस प्रत्याशी के साइन कराए गए थे ?

  • यदि किसी प्रत्याशी के सहमति पत्र पर साइन नहीं कराए, तो उसका क्या कारण था ?

Also Read: Aligarh News: कोरोना केस घटते ही, मेडिकल कॉलेज में बढ़ी मरीजों को देखने की संख्या

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola