मस्जिद विवाद के बीच सहारनपुर जा रहे थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पुलिस ने रास्ते में लिया हिरासत में...
UP Congress President Ajay Rai
सहारनपुर में पुरानी मस्जिद को लेकर बढ़ते सियासी तनाव के बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वह मस्जिद कमेटी और पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें लखनऊ में ही रोक दिया गया.
UP Politics News: सहारनपुर में पुरानी मस्जिद को लेकर सियासी हलचल के बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वह मस्जिद कमेटी और पीड़ितों से मिलने सहारनपुर जा रहे थे. लखनऊ में पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया. इसके बाद अजय राय और कांग्रेस नेताओं ने मौके पर धरना शुरू कर दिया.
मॉल एवेन्यू चौराहे पर रोका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय राय सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सहारनपुर के लिए निकले थे. मॉल एवेन्यू चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अजय राय समेत कांग्रेस नेता सड़क पर बैठ गए और धरना देने लगे.
कांग्रेस नेताओं को पुलिस लाइन ले गई
धरने के बाद पुलिस ने अजय राय और कांग्रेस के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस उन्हें लखनऊ पुलिस लाइन लेकर गई. इस दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया. इससे कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति भी बनी.
अजय राय बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
हिरासत में लिए जाने के बाद अजय राय ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है. अजय राय ने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी. उन्होंने सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष करने की बात भी कही.
मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर बढ़ी सियासत
अजय राय सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने की घटना के बाद वहां जाने का ऐलान कर चुके थे. उनका कहना था कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में सरकार को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश को नफरत और विभाजनकारी राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा. इसी मामले में वह मस्जिद कमेटी और प्रभावित लोगों से मुलाकात करने सहारनपुर जा रहे थे.
Also Read: सहारनपुर मस्जिद विवाद में पाकिस्तान की एंट्री, 4 दिन पहले भारत ने क्यों उठाया था मंदिर का मुद्दा...
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए