ePaper

Viral Video: पैर चबा गया मगरमच्छ, हाथ फाड़ा… फिर भी नहीं डरा युवक, देखें वीडियो

Updated at : 17 May 2025 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: युवक ने बताया कि हमले के दौरान वह बेहद डर गया था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी. उसने करीब दो से तीन मिनट तक मगरमच्छ के मुंह पर मुक्के मारे.

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चंबल नदी में नहाते समय एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. यह घटना कैंजरा घाट की बताई जा रही है, जहां गौंसिली गांव का 18 वर्षीय करन सुबह नहाने के लिए गया था.

नहाते समय हुआ हमला

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे करन अन्य युवकों के साथ घाट पर नहा रहा था, तभी मगरमच्छ ने उसके सिर और फिर पैर पर हमला कर दिया. करन को गहरे पानी की ओर खींचा गया. मगरमच्छ ने उसका पैर जबड़े में दबोच लिया और मांस का टुकड़ा उखाड़ लिया. इसके बाद हाथ पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

2 मिनट तक किया मुकाबला

करन ने बताया कि हमले के दौरान वह बेहद डर गया था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी. उसने करीब दो से तीन मिनट तक मगरमच्छ के मुंह पर मुक्के मारे. इससे मगरमच्छ की पकड़ ढीली पड़ी और करन ने हाथ छुड़ाकर छलांग लगाई और बाहर निकल आया.

बहादुरी की सराहना

घटना के बाद परिजन करन को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज करवाया गया. उसके सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें हैं. करन ने कहा कि उसे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह बच गया. वह दो बार दौड़ प्रतियोगिता का चैंपियन रह चुका है और इसी शारीरिक फुर्ती ने उसकी जान बचाने में मदद की.

वन विभाग को अलर्ट

स्थानीय लोगों और परिजनों ने करन की बहादुरी की तारीफ की है. प्रशासन ने भी घटना की जानकारी ली है. इलाके में मगरमच्छ की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग को अलर्ट किया गया है.

देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola