खून से सनी फर्श, दो ननदें और एक चाकू... आगरा के उस घर में 23 अगस्त को ऐसा क्या हुआ जिसने सबको दहला दिया?

Updated:
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता पर चाकू से हमला

UP Crime News: आगरा में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. ससुराल वालों पर अपाचे बाइक और दो लाख रुपये की मांग का आरोप है. 23 अगस्त को ननदों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

UP Crime News: आगरा में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ कथित हैवानियत का मामला सामने आया है. सदर बाजार क्षेत्र में विवाहिता ने ससुराल वालों पर अपाचे बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, 23 अगस्त की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि एक ननद ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरी ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में विवाहिता घायल हो गई. मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद शुरू हुई दहेज की मांग

शमसाबाद की युवती की शादी 7 मई 2023 को सदर क्षेत्र निवासी शाहरुख से हुई थी. विवाहिता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे. आरोप है कि ससुर राजे, सास बेबी, पति शाहरुख, देवर इरफान उर्फ भोला और ननद हिना व रीना अपाचे बाइक और दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपये मांग रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया गया.

21 अगस्त की रात देवर पर अभद्रता का आरोप

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त की रात देवर इरफान ने उसके साथ अभद्रता की. उसने जब इसकी शिकायत की तो उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई. विवाहिता का आरोप है कि उसे पति से तीन तलाक दिलाने की धमकी भी दी गई. इसके बाद घर में विवाद और बढ़ गया.

23 अगस्त की सुबह हुआ चाकू से हमला

विवाहिता के अनुसार, 23 अगस्त की सुबह सास-ससुर के कहने पर उसकी दोनों ननदों ने उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि एक ननद ने उसके हाथ पकड़ लिए. इसके बाद दूसरी ननद ने चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से विवाहिता लहूलुहान हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विवाहिता का मेडिकल कराया.

पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी

मामले में पति शाहरुख समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: UP Weather Alert: 25 जिलों में अगले 24 घंटे भारी, आसमानी आफत और मूसलाधार बारिश का अलर्ट—देखें अपने शहर का हाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola