आगरा में UGC के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव की कोशिश, पुलिस ने रोका रास्ता

Updated:
विज्ञापन

UGC के विरोध में आगरा में हंगामा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आगरा में UGC के विरोध में सवर्ण समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए. कलेक्ट्रेट घेराव के लिए 200 ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग और भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के हजारों लोग सड़क पर उतर आए. UGC मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर करीब 200 ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शनकारी आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर बढ़े. प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और PAC ने जगह-जगह रास्ते रोक दिए.

विज्ञापन

बुलडोजर, JCB और हाइड्रा लगाकर रोका रास्ता

प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस और PAC ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की. इसके अलावा बुलडोजर, JCB और हाइड्रा मशीनों को भी रास्ते में लगाया गया. रास्ता रोके जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.

बुलडोजर पर चढ़कर आगे बढ़ने लगे प्रदर्शनकारी

दोपहर करीब 12 बजे कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की ओर से लगाए गए बुलडोजर पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. उन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मी भी पीछे दौड़े. करीब 300 मीटर आगे यमुना एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस ने दोबारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोके वाहन

रास्ता बंद होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए और बीच सड़क पर खड़े होकर वाहनों को रोक दिया. इससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को काफी देर तक समझाया, जिसके बाद उन्हें एक्सप्रेस-वे से हटाया गया.

खेतों के रास्ते कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

एक्सप्रेस-वे से हटाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने दूसरे रास्तों से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने की कोशिश की. रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. कुछ स्थानों पर पुलिस ने लाठी लेकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा. वहीं, रास्ते बंद होने के बाद कई प्रदर्शनकारी खेतों और अन्य वैकल्पिक रास्तों से आगे बढ़ते नजर आए.

शनिवार शाम से जुटने लगे थे प्रदर्शनकारी

दरअसल, UGC मुक्ति मोर्चा ने रविवार को आगरा कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान किया था. इसके बाद शनिवार देर शाम से ही जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मुड़ी चौराहे पर प्रदर्शनकारी जुटने लगे थे. प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के बाद खंदौली थाना पुलिस और PAC ने चौराहे के आसपास के रास्तों को ब्लॉक कर दिया.

अलग-अलग रास्तों पर पुलिस और PAC तैनात

रास्ते बंद किए जाने के बाद प्रदर्शनकारी खेतों और दूसरे वैकल्पिक रास्तों से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे. पुलिस लगातार उन्हें रोकने का प्रयास करती रही. प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस और PAC की टीमें अलग-अलग रास्तों पर तैनात रहीं.

Also Read : UP Home Guard Recruitment: 7600 होमगार्ड स्वयंसेवकों की जल्द होगी भर्ती, शासन ने दी मंजूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola