ePaper

Yogi Adityanath Shapath Grahan: योगी की नई सरकार में हो सकते हैं तीन डिप्टी सीएम! रेस में ये नाम सबसे आगे

Updated at : 20 Mar 2022 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Yogi Adityanath Shapath Grahan: योगी की नई सरकार में हो सकते हैं तीन डिप्टी सीएम! रेस में ये नाम सबसे आगे

Yogi Adityanath Shapath Grahan: योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शपथ लेने के साथ ही अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं. वहीं अभी सबसे बड़ा सवाल है कि 25 मार्च को योगी के साथ उनके डिप्टी का पद पर कौन शपथ लेगा.

विज्ञापन

Yogi Adityanath Shapath Grahan: : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर भाजपा (BJP) की सरकार बनने जा रही है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने इस चुनाव में बहुत मेहनत की थी, लेकिन वो सरकार बनाने में कामयाब नहीं रही. इतना ही नहीं बीजेपी, कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37 साल बाद यूपी में रिपीट सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई है. अब योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शपथ लेने के साथ ही अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं. वहीं अभी सबसे बड़ा सवाल है कि 25 मार्च को योगी के साथ उनके डिप्टी का पद पर कौन शपथ लेगा. आइए जानते हैं उप मुख्यमंत्री पद के लिए किन‌ नामों की चर्चा हो रही है.

केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) सिराथू से चुनाव हार गए. केशव प्रसाद मौर्य वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से एमएलसी है. साल 2012 में केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से विधायक बनकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे. साल 2014 में फूलपुर से भाजपा के सांसद बने. इसके बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने उनकी अगुवाई में चुनाव जीता तो उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया. इस बार भी डीप्टी सीएम की रेस में उनका नाम सबसे आगे है.

Also Read: Yogi Govt 2.0: मेगा शो होगा योगी कैबिनेट का शपथ ग्रहण, भाजपा के साथ विपक्ष के नेताओं का भी लगेगा जमावड़ा
ब्रजेश पाठक

खबरों की माने तो उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम के पद से दिनेश शर्मा की छुट्टी भी तय मानी जा रही है और उनकी जगह दूसरे ब्राह्मण चेहरे ब्रजेश पाठक की बतौर डिप्टी सीएम एंट्री हो सकती है. बता दें कि ब्रजेश पाठक योगी सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं और वह बीजेपी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं. ब्रजेश पाठक लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं.

बेबी रानी मौर्या

योगी सरकार में दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे या नहीं इसका निर्णय भी दिल्ली में ही होगा. ऐसी चर्चा है कि आगरा ग्रामीण विधानसभा से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली बेबी रानी मौर्या को डिप्टी सीएम की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.वह आगरा में पहले मेयर भी रह चुकी है. इसके अलावा वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, क्योंकि बेबी रानी मौर्या पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी है और उनका कद काफी बड़ा है. ऐसे में उनके मंत्री बनने की संभावना प्रबल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola