ePaper

UP News: योगी कैबिनेट की बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव मंजूर, नगर निकाय चुनाव की दिखी तैयारी

Updated at : 06 Sep 2022 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: योगी कैबिनेट की बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव मंजूर, नगर निकाय चुनाव की दिखी तैयारी

योगी कैबिनेट ने अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों के गठन पर अपनी मुहर लगा दी है. इसी के साथ प्रदेश में अब कुल 756 निकाय हो गए हैं. बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

UP Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई. इसमें कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पारित हुए हैं. बैठक में 19 सितंबर से विधानमंडल सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इस बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी भी दिखी.

अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार

योगी कैबिनेट ने अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों के गठन पर अपनी मुहर लगा दी है. इसी के साथ प्रदेश में अब कुल 756 निकाय हो गए हैं. बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है. अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा.

कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूर

बैठक में कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत 2022-23 से 2026-27 तक 192 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. बैठक के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा. इससे 41 लाख 42 हजार किसान लाभान्वित होंगे.

Also Read: Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट में परिवहन विभाग में 500 पदों पर भर्ती, DL के लिए टेस्ट भी ऑनलाइन, जानें सबकुछ

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola