ePaper

Pratapgarh News: रेलवे स्टेशन के सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 20 Mar 2022 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Pratapgarh News: रेलवे स्टेशन के सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के रेलवे स्टेशन के सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नामजद तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के टॉयलेट में एक महिला से कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला को झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार कर दिया. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी की तलाश जारी है.

आरोप के खिलाफ मामला दर्ज

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि, ‘नामजद तहरीर प्राप्त हुई है, अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ़्तार करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला से शौचालय संचालक अन्ना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के समय युवति का पति कुछ सामान लेने गया था. लौटकर जब वह पत्नी को खोजते हुए शौचालय पहुंचा तो वहां उसके देखा कि उसकी पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी थी. आरोपी युवक को कोई पकड़ता इससे पहले वह मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अन्ना के दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है.

बेसुध अवस्था में मिली पीड़ित महिला

मिली जानकारी के अनुसार, अंतू थाना इलाके का एक युवक अपनी पत्नी के साथ प्रतापगढ़ जंक्शन के प्रतीक्षालय में ट्रेन का इंतजार कर रहा था. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह खाने पीने का सामान लेने स्टेशन से बाहर चला गया. वापस आकर युवक ने देखा तो उसकी पत्नी वहां नहीं था जहां वह उसे छोड़कर गया था. युवक ने जब पत्नी की खोजबीन शुरू की तो, वह शौचालय के भीतर बेसुध अवस्था में पड़ी मिली. किसी तरह पत्नी को जब होश आया तो उसने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला ने बताया कि शौचालय में घुसने पर संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया. घटना के बाद जब स्टेशन पर ही पीड़ित महिला को आरोपी फिर से दिखा तो उसने अपने पति को उसके बारे में बताया, लेकिन आरोपी और उसके परिजन मौके पर आकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने लगे. मामला जब तक पुलिस के संज्ञान में आया तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola