ePaper

UP Election 2022: निषाद पार्टी ने एक उम्मीदवार का किया ऐलान, जानें किसे और कहां से दिया टिकट

Updated at : 10 Feb 2022 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: निषाद पार्टी ने एक उम्मीदवार का किया ऐलान, जानें किसे और कहां से दिया टिकट

निर्बल इण्डियन शोषित हमारा दल (निषाद पार्टी) ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने कुशीनगर जिले की खड्डा विधानसभा सीट से विवेका नंद को प्रत्याशी बनाया है.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए आज पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बीच निर्बल इण्डियन शोषित हमारा दल (निषाद पार्टी) ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने कुशीनगर जिले की खड्डा विधानसभा सीट से विवेका नंद को चुनावी मैदान में उतारा है.

undefined
इससे पहले जारी की 3 प्रत्याशियों की लिस्ट

भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने इससे पहले 3 प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें बलिया के बांसडीह से केतकी सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि जौनपुर की शाहगंज सीट से रमेश सिंह को टिकट दिया गया. साथ ही महराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा सीट से ऋषि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया.

यूपी में पहले चरण के लिए जारी है मतदान

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी यानी आज हो रही है. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

11 जिलों की 58 सीटों पर हो रहा है मतदान

पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

58 विधानसभा सीटों पर हो रहा है मतदान

प्रदेश में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. पहले चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (सुरक्षित), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (सुरक्षित), खैर (सुरक्षित), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (सुरक्षित), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (सुरक्षित), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (सुरक्षित), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद और बाह विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola