25.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Agra News: नगर निकाय चुनाव के लिए आगरा के परिसीमन तैयार, पुराने वार्ड को खत्म कर तैयार किया नया Ward

UP Nagar Nikay Chunav 2022: नगर निगम निकाय चुनाव से पहले ही आगरा नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों का नया परिसीमन तैयार कर लिया गया है. जिसके तहत आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में से 1 वार्ड का नाम बदल दिया गया है, और एक पुराने वार्ड को खत्म कर एक नए वार्ड को जोड़ दिया गया है.

Agra News: उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव आगामी नवंबर महीने में शुरू हो सकते हैं. ऐसे में नगर निगम निकाय चुनाव से पहले ही आगरा नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों का नया परिसीमन तैयार कर लिया गया है. जिसके तहत आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में से 1 वार्ड का नाम बदल दिया गया है, और एक पुराने वार्ड को खत्म कर एक नए वार्ड को जोड़ दिया गया है.

प्रकाश नगर वार्ड को किया गया खत्म

विधानसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने हैं. बताया जा रहा है कि नगर निकाय के चुनाव नवंबर माह में शुरू हो सकते हैं. ऐसे में आगरा नगर निगम ने नया परिसीमन जारी कर दिया है. जिसके तहत नगर निगम ने शाहगंज क्षेत्र में स्थित प्रकाश नगर वार्ड को खत्म कर दिया है.

महर्षिपुरम वार्ड का नाम बदलकर किया गया केके नगर

वहीं दूसरी तरफ, महर्षिपुरम वार्ड का नाम बदलकर केके नगर कर दिया गया है. आपको बता दे आगरा में नगर निगम के 100 वार्ड हैं ऐसे में प्रकाश नगर वार्ड को खत्म करने पर 99 वार्ड बचे थे. नगर निगम ने एक नया वार्ड और बनाया है जिसका नाम देहतोरा है. नए वार्ड को जोड़ने के बाद फिर से आगरा में 100 वार्ड हो चुके हैं.

आगरा में क्रम संख्या सहित वार्ड

  • वार्ड 1 काजीपाड़ा

  • वार्ड 2 गुम्मट तख्त खां

  • वार्ड 3 जगदीशपुरा पश्चिम

  • वार्ड 4 सेवला जाट

  • वार्ड 5 हिमाचल कालोनी

  • वार्ड 6 घास की मंडी

  • वार्ड 7 जगदीशपुरा पूर्वी

  • वार्ड 8 खतैना

  • वार्ड 9 ईदगाह

  • वार्ड 10 चारसू दरवाजा

  • वार्ड 11 नगला मोहन

  • वार्ड 12 नगला हरमुख

  • वार्ड 13 कछपुरा

  • वार्ड 14 सराय मलूक चंद

  • वार्ड 15 ढोलीखार

  • वार्ड 16 रतनपुरा

  • वार्ड 17 राजनगर

  • वार्ड 18 रामनगर

  • वार्ड 19 बुंदूकटरा

  • वार्ड 20 फ्री गंज

  • वार्ड 21 बारह खंभा

  • वार्ड 22 सौहल्ला

  • वार्ड 23 महादेव नगर

  • वार्ड 24 मोहनपुरा

  • वार्ड 25 गढ़ी भदौरिया

  • वार्ड 26 भोगीपुरा

  • वार्ड 27 बाग मुजफर खां

  • वार्ड 28 जागेश्वर नगर

  • वार्ड 29 धांधुपुरा

  • वार्ड 30 केदार नगर

  • वार्ड 31 अजीत नगर

  • वार्ड 32 नाई की सराय

  • वार्ड 33 खंदारी

  • वार्ड 34 लायर्स कालोनी

  • वार्ड 35 डेरा सरस

  • वार्ड 36 मुस्तफा क्वाटर्स

  • वार्ड 37 नगला अजीता

  • वार्ड 38 गैलाना

  • वार्ड 39 नामनेर

  • वार्ड 40 आजमपाड़ा

  • वार्ड 41 बालूगंज

  • वार्ड 42 राहुल नगर, बोदला

  • वार्ड 43 भगवती बाग

  • वार्ड 44 घटवासन

  • वार्ड 45 कटरा फुलैल

  • वार्ड 46 अशोक नगर

  • वार्ड 47 आवास विकास पूर्वी

  • वार्ड 48 घटिया आजम खां

  • वार्ड 49 नरीपुरा

  • वार्ड 50 सीता नगर

  • वार्ड 51 देव नगर

  • वार्ड 52 मंटोला

  • वार्ड 53 ट्रांस यमुना कालोनी

  • वार्ड 54 जयपुर हाउस

  • वार्ड 55 शाहदरा

  • वार्ड 56 लोहिया नगर

  • वार्ड 57 उखर्रा

  • वार्ड 58 नरायच पश्चिम

  • वार्ड 59 नगला मेवाती

  • वार्ड 60 नरायच पूर्वी

  • वार्ड 61 ख्यास पुरा

  • वार्ड 62 सरला बाग

  • वार्ड 63 तेलीपाड़ा

  • वार्ड 64 चावली

  • वार्ड 65 बेलनगंज

  • वार्ड 66 यमुना पार प्रकाश नगर

  • वार्ड 67 नवल गंज

  • वार्ड 68 नूरी दरवाजा

  • वार्ड 69 आवास विकास दक्षिण

  • वार्ड 70 ताल फिरोज खां

  • वार्ड 71 दहतोरा

  • वार्ड 72 नगला पदी

  • वार्ड 73 अलबतिया

  • वार्ड 74 सिकंदरा

  • वार्ड 75 आवास विकास पश्चिम

  • वार्ड 76 ढाकरान

  • वार्ड 77 शहीद नगर

  • वार्ड 78 मोतीगंज

  • वार्ड 79 जटपुरा

  • वार्ड 80 कमला नगर ब्लाक ए, बी, सी और डी

  • वार्ड 81 भीम नगर

  • वार्ड 82 टेढी बगिया

  • वार्ड 83 राजा की मंडी

  • वार्ड 84 कावेरी कुंज

  • वार्ड 85 खातीपाड़ा

  • वार्ड 86 विजय नगर

  • वार्ड 87 भूड़ का बाग, कमला नगर एक्सटेंशन

  • वार्ड 88 केके नगर

  • वार्ड 89 हरजू पुरा

  • वार्ड 90 राममोहन नगर

  • वार्ड 91 बल्केश्वर

  • वार्ड 92 रावतपाड़ा

  • वार्ड 93 वजीरपुरा

  • वार्ड 94 कमला नगर ई एफ और जी ब्लाक

  • वार्ड 95 बाग फरजाना

  • वार्ड 96 धनकोट फब्बारा

  • वार्ड 97 गोबर चौकी

  • वार्ड 98 विभव नगर

  • वार्ड 99 पीपल मंडी

  • वार्ड 100 नाई की मंडी

रिपोर्ट- राघवेन्द्र गहलोत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें