Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News LIVE: वाराणसी पहुंचीं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live Updates: आज सीएम योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्लाइओवर का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा नगराम रेलवे फ़्लाइओवर का भी लोकार्पण करेंगे. जबकि दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गाजीपुर जाएंगे. यहां स्वर्गीय कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

वाराणसी पहुंचीं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन गुरुवार को वाराणसी पहुंची. बाबतपुर एयरपोर्ट पर निदेशक अर्यमा सान्याल ने उनका स्वागत किया. हिलेरी क्लिंटन के साथ विमान में सुरक्षा अधिकारियों सहित छह लोग सवार थे. तीन दिन के प्रवास में हिलेरी काशी की संस्कृति-परंपरा और सामाजिक संबंधों से रूबरू होंगी. इसके साथ ही विश्वनाथ धाम, सारनाथ, रामनगर का भ्रमण करेंगी.

टीले वाली मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, कोर्ट ने सुनवाई योग्य माना मामला

लखनऊ में टीले वाली मस्जिद से संबंधित मामले में एडीजे कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने माना कि मामला सुनवाई के योग्य है. दरअसल इस मामले में हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि यह मस्जिद नहीं बल्कि ‘लक्ष्मण टीला’ है और अदालत के समक्ष याचिका दायर की थी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ को जोड़ने वाले लिंक फ्लाईओवर का लोकार्पण गुरुवार को रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के गोल चौराहे पर लगी वीरवर लक्ष्मणजी की मूर्ति का भी अनावरण किया. इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई राज्य ‘ग्रोथ इंजन’ की भूमिका निभाने जा रहा है, तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश है. जिस पैमाने पर कल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है वह अद्भुत है.

लखनऊ में लोहिया संस्थान की नर्सिंग परीक्षा का पर्चा लीक

लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थानक की नर्सिंग परीक्षा का पर्चा लीक हो गया है. इस परीक्षा का आज दो पालियों का आयोजन था. लेकिन, इससे पहले ऑनलाइन परीक्षा में जवाब कम्प्यूटर पर पहले से मौजूद थे. इसके बाद लोहिया संस्थान की ओर से आनन फानन में कुछ सेंटर्स पर कार्रवाई कर दी गई. इसे संस्थान की बड़ी लापरवाही बताया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी बोलने से बच रहे हैं.

GIS 2023: मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू, सीएम योगी के साथ आज करेंगे डिनर

राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. पीरामल ग्रुप के अध्यक्ष अजय पीरामल, नीदरलैंड के ब्रांड एंबेसडर हेमाटिन वांडेनबर्ग गुरुवार को राजधानी पहुंचे. प्रदेश सरकार ने इनके स्वागत से लेकर ठहरने के शानदार प्रबंध किए हैं. वहीं राजधानी पहुंचने पर डेलिगेट्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के लिए उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री आज रात में मेहमानों के साथ डिनर करेंगे. उनके सरकारी आवास पर सभी मेहमानों को बुलाया गया है.

बलिया में बोले अखिलेश यादव- भाजपा के लोगों पर नहीं चलता बुलडोजर

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बलिया में गन हाउस संचालक की खुदकुशी को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सरकार बुलडोजर देखकर चला रही है. आरोपियों पर बुलडोजर नहीं चल रहा है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार है, तो भाजपा का ही बुलडोजर है. जो भाजपा के लोग हैं, उन पर बुलडोजर नहीं चलता है. इसका मतलब आरोपी भाजपा से मिले हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola