UP Breaking News Live: इंडिया-न्यूजीलैंड दूसरा T20 लखनऊ में 29 जनवरी को, टीम पहुंची, ट्रैफिक डायवर्जन जारी
Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में निवेश करने वाले घरेलू और विदेशी निवेशकों की मदद के लिए निवेश मित्रों की भर्ती का प्रस्ताव रखा जाएगा. एसआई-एएसआई भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
इंडिया-न्यूजीलैंड दूसरा T20 लखनऊ में 29 जनवरी को, ट्रैफिक डायवर्जन जारी
इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच 29 जनवरी को होने वाले दूसरे T20 मैच के लिये दोनों टीमें देर शाम लखनऊ पहुंच गयी. मैच इकाना स्टेडियम में होना है. पुलिस ने विभाग ने लोगों की सुविधा के लिये ट्रैफिक डायवर्जन किया है. स्टेडियम या शहीद पथ की तरफ जाने से पहले इसे जरूर पढ़ें.
उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रियों को जिलों को प्रभार सौंपा है. देर शाम इसकी सूची जारीकर दी गयी है. 48 मंत्रियों को यूपी के 75 जिलों की जिम्मेदारी दी गयी है. कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को दो-दो जिले और राज्य मंत्रियों को 1 जिले की जिम्मेदारी दी गयी है. निकाय चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की घोषणा की है.
बदायूं में टेंपो और कार में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
बदायूं में टेंपो और कार में जोरदार टक्कर, मौके पर एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया. बता दें हादसा सहसवान बिसौली रोड पर हुआ है.
आगरा में युवती के साथ दुष्कर्म
आगरा में युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया. पीड़िता ने थाना में तहरीर दी. आरोपी मौके से फरार हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है. बता दें पूरा मामला थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव का है.
राजधानी लखनऊ पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम लखनऊ पहुंच गई है. रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच खेला जाएगा. T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए