UPPSC Recruitment 2022: यूपी में 611 पदों के लिए आज से करें आवेदन, इस सरकारी विभाग में निकली भर्ती

Updated at : 05 Aug 2022 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2022: यूपी में 611 पदों के लिए आज से करें आवेदन, इस सरकारी विभाग में निकली भर्ती

यूपी लोक सेवा आयोग ने आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (Ayurveda) के 611 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 अगस्त, 2022 से शुरू होगी. रिक्त पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. यूपी लोक सेवा आयोग ने आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (Ayurveda) के 611 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 अगस्त, 2022 से शुरू होगी. रिक्त पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं.

आवेदन की लास्ट डेट 5 सितबर

रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 2 सितंबर निर्धारित की गई है. इसके अलावा आवेदन की लास्ट डेट 5 सितबर निर्धारित की गई है. आयोग के सचिव जगदीश कुमार ने रिक्त पदों के संबंध में विस्तृत विज्ञापन जारी किया है.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

रिक्त पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए जारी की गई गाइडलाइन को गंभीरता से पढ़ लें. इसके बाद उन्हीं पदों के लिए आवेदन करें, जिसके वे योग्य हों. अन्यथा की स्थिति में आवेदन रद्द किया जा सकता है. इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola