ePaper
Live Updates

UP Breaking News Live: अलीगढ़ के बंबा में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल

Updated at : 02 Dec 2022 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: अलीगढ़ के बंबा में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:41 PM. 2 Dec 228:41 PM. 2 Dec

अलीगढ़ में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल

अलीगढ़ के एक कान्वेंट स्कूल की बस एक पुलिया से टकरा गई, जिससे बस बंबा में पलट गई. घटना में 10 बच्चे घायल हो गए. बस बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी. शुक्रवार दोपहर 4 बजे के लगभग अलीगढ़ के हरे कृष्णा कान्वेंट स्कूल की बस बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी. बस में 38 बच्चे थे, जिसमें से 28 बच्चों को सकुशल उतार दिया गया था. बस में केवल 10 बच्चे इस्माइलपुर गांव के थे. जैसे ही बस इस्माइलपुर गांव के पास एक पुलिया से गुजरी, तो पुलिया से टकरा गई, जिससे बस बंबा में गिर गई.

4:53 PM. 2 Dec 224:53 PM. 2 Dec

ज्ञानवापी मामले में आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई सुनवाई

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई. अब अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी.

4:53 PM. 2 Dec 224:53 PM. 2 Dec

मैनपुरी में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव मैनपुरी पहुंच गए हैं. अखिलेश यादव यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मैंने अपने लिए कभी वोट नहीं मांगा है. हॉटमिक्स सड़क का परिचय नेताजी ने कराया है. नेताजी का काम याद करके आप लोग वोट करें.

3:09 PM. 2 Dec 223:09 PM. 2 Dec

कंडोलेंस की वजह से ज्ञानवापी मामले में टली सुनवाई

ज्ञानवापी मामले में आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन कंडोलेंस की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी. कोर्ट ने अगली तारीख 5 जनवरी नियत की है. सुनवाई के दौरान सबसे पहले मुस्लिम पक्ष जवाब दाखिल करेगा.

3:09 PM. 2 Dec 223:09 PM. 2 Dec

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने किया सरेंडर

कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी ने आखिरकार खुद को सरेंडर कर दिया है. सोलंकी ने कमिश्नर के बंगले में सरेंडर किया है. पुलिस 9 नवंबर से सपा विधायक की तलाश कर रही है. इरफान सोलंकी के साथ में विधायक अमिताभ बाजपेयी, हसन रूमी, पत्नी और बच्चे भी पहुंचे हैं

3:09 PM. 2 Dec 223:09 PM. 2 Dec

करहल में डोर टू डोर कैंपेनिंग करेंगे अखिलेश यादल

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर आज अखिलेश यादव और डिंपल यादव करहल में चुनाव प्रचार करेंगे. दोनों नेता करहल में डोर टू डोर कैंपेनिंग करेंगे. अखिलेश डिंपल के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे. इसके अलावा विधानसभा जसवंत नगर में जनसंपर्क करेंगे.

6:58 AM. 2 Dec 226:58 AM. 2 Dec

मैनपुरी में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे

सीएम योगी आज मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के लिए जनसभा करेंगे. इसके अलावा सीएम की रैली भी है. सीएम योगी की रैली के चलते मैनपुरी में सभी स्कूल आज बंद रहेंगे. मैनपुरी में आज चुनावी सभा करेंगे सीएम योगी. भारी ट्रैफिक होने की चलते प्रशासन ने लिया फैसला.

3:09 PM. 2 Dec 223:09 PM. 2 Dec

सीएम योगी का आज मुरादाबाद, रामपुर और मैनपुरी का दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 02 दिसंबर, 2022 को मुरादाबाद, रामपुर एवं मैनपुरी के दौरे पर पहुंचेंगे. वे यहां पूर्वाह्न 11:10 बजे प्रबुद्ध जन सम्मेलन, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे. अपराह्न 01:00 बजे रामपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसभा करेंगे. अपराह्न 03:10 बजे मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जनसभा करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola