UP Breaking News Live: कुशीनगर में खाना बनाने के दौरान मकान में लगी आग, अगल-बगल के 9 घर आए चपेट में
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
कुशीनगर में खाना बनाने के दौरान मकान में लगी आग
कुशीनगर में खाना बनाने के दौरान मकान में आग लग गई. अगल बगल के 9 घर आग के चपेट में आए. घर में रखा सारा सामान जल कर राख. काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। सूचना पर मौके पर SDM कप्तानगंज पहुंची। रामकोला थाना क्षेत्र के धनौजी में आग लगी थी.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर हादसा हो गया. पुलिया क्रॉस करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक. हादसे में 20 साल के युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह मामला फतेहाबाद की एक्सप्रेसवे सर्विस रोड का है.
बीजेपी के लोगों की 99 गलतियां माफ, अब पानी सर के ऊपर जा रहा है: शिवपाल यादव
सपा-भाजपा के ट्विवटर वार के बीच शिवपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में इटावा में कहा कि बीजेपी के लोगों की 99 गलतियां माफ कर दी हैं. अब पानी सर के ऊपर जा रहा है. हम समाजवादी सड़क से संसद तक घेरेंगे, प्रदेश से भाजपा का सफाया जल्द होगा.
BJP विधायक नंदकिशोर का विवादित बयान
गाजियाबाद के लोनी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोनी में कुछ फर्जी बिजली कर्मी घूम रहे हैं, जो लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. अगर ऐसे लोगों का पता चलता है तो लोग उन फर्जी बिजली कर्मियों को पकड़कर अपने पास बैठा लें और उनको जान से मार दें. उन्होंने कहा कि अगर लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं तो मुझे बुला ले. मैं खुद आऊंगा और उन कथित बिजली कर्मियों की हत्या कर दूंगा. यह बयान जमकर वायरल हो रहा है. यह मामला लोनी के लाल बाग कॉलोनी का है. जहां पर कुछ कथित बिजली एक कर्मी घर में पहुंचे थे. इनमें से एक पीड़ित के घर कुछ बिजली कर्मी पहुंचे और बिजली के मीटर में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए लाखों रुपये रिश्वत की मांग की. डर की वजह से पीड़ित ने अपनी मेहनत की कुछ कमाई उन लोगों को दे दिया और वह लोग फरार भी हो गए. कॉलोनी वासियों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर को बताया कि कुछ लोग आए थे, जिन्होंने खुद को विजिलेंस डिपार्टमेंट से बताया और कहा कि वह बिजली से संबंधित चेकिंग कर रहे हैं.
गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
दिल्ली में आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. केशव प्रसाद मौर्य अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. केशव प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा,आज नई दिल्ली में मा0 गृह व सहकारिता मंत्री, भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले आदरणीय श्री @AmitShah जी से उनके आवास पर आत्मीय भेंटकर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आदरणीय गृह मंत्री जी का हार्दिक आभार.
वाराणसी में एक रेस्टोरेंट में गार्ड ने फांसी लगाकर दी जान
वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आई है. एक रेस्टोरेंट में गार्ड ने फांसी लगाकर जान दे दी है. पुलिस के आत्महत्या की आशंका जताई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक नेपाल का रहने वाला था. मृतक की पहचान खड़ग नामक नेपाल निवासी के रूप में हुई है. रेस्टोरेंट संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है. बता दें यह पूरा मामला चितईपुर क्षेत्र के जलसा रेस्टोरेंट का है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए