Live Updates

UP Breaking News Live: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का अयोध्या में मोबाइल फोन व लाखों की ज्वैलरी चोरी

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

25 नवंबर को सीएम योगी का अलीगढ़ दौरा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर को अलीगढ़ का दौरा करेंगे. यहां वह प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे.कल सीएम दोपहर 01:05 बजे नुमाइश मैदान पहुंचेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी 75 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.

BSP MP अतुल राय को 11 साल पुराने मामले में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

वाराणसी के एमपी एमएलए कोर्ट ने BSP सांसद अतुल राय समेत 22 लोगों को बरी कर दिया है. दरअसल, 11 साल पीछे मऊ के घोसी सांसद अतुल राय के खिलाफ वाराणसी कैंट थाने में जानलेवा हमले के खिलाफ मुकदमा दर्ज था. इस मामले में 7 असलहा भी बरामद हुए थे और 22 लोग आरोपी बनाये गये थे. आज एसीजेएम पंचम एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सांसद अतुल समेत सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया.

झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा,  दो लोगों की मौत

झांसी में मोठ थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी है.

RLD ने चुनाव आयोग से की विक्रम सैनी का वोटर लिस्ट से नाम हटाने की मांग

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने खतौली सीट से पूर्व विधायक विक्रम सैनी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने और उन्हें प्रचार न करने की मांग चुनाव आयोग से की है.

सीएम योगी ने प्रयागराज में किया 1295 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ झांसी दौरे के बाद प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 1295 करोड़ रुपये की 284 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और लोकार्पण भी किया. इस समय मुख्यमंत्री योगी के सात दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहें

कन्नौज से अखिलेश यादव लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. कन्नौज से अखिलेश यादव दो बार सांसद रह चुके हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola