UP Breaking News Live: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी सहित 7 का नामांकन निरस्त
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी सहित 7 का नामांकन निरस्त
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सात लोगों के नामांकन निरस्त कर दिये गये हैं. केवल 6 नामांकन वैध पाये गये हैं. उपचुनाव में कुल 13 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था. जिन लोगों के नामांकन निरस्त किये गये हैं, उनमें सुभासपा प्रत्याशी भी है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर अब समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, बीजेपी से रघुराज सिंह शाक्य, भारतीय कृषक दल के प्रमोद कुमार यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार धनगर, सुषमा देवी निर्दलीय, सुरेश चंद्र निर्दलीय का पर्चा वैध पाया गया है. सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत शाक्य का पर्चा भी निरस्त किया गया है.
हाथरस में महिला के साथ चेन स्नेचिंग, GRP पर उठे सवाल
हाथरस में ट्रेन में महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है. यहां शातिर चोर महिला की सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए. महिला अपने बच्चे के साथ कन्नौज से मथुरा जा रही थी. फिलहाल, पीड़ित महिला ने जीआरपी हाथरस सिटी थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. ऐसी जानकारी है कि इसके बाद GRP ने महिला का अपराधियों से समझौता करा दिया. डेढ़ लाख रुपए के जेवरात का 65 हज़ार में समझौता किया गया.
आरोपी सुफियान की गिरफ्तारी के पुलिस ने घोषित किया इनाम
राजधानी लखनऊ में पुलिस ने दुबग्गा इलाके में एक लड़की को कथित तौर पर छत से नीचे फेंकने वाले आरोपी सुफियान की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की. फिलहाल, आरोपी सुफियान फरार है और उसे पकड़ने के लिए नौ टीमों का गठन किया गया है.
सर्वे में लखनऊ की 145 इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानक फेल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को फायर एंड इमरजेंसी सर्विस अध्यादेश 2022 (Fire and Emergency Service Ordinance 2022) को मंजूरी मिलते ही फायर विभाग ने इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानक का जायजा लिया. अग्नि सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए सर्वे में शहर की 145 इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानक फेल पाए गये हैं. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए भवनों की सूची लखनऊ CP को सौंपी गई है.
झांसी में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
झांसी जिले के उल्दान गांव में 7 साल की बच्ची के साथ रेप की सूचना मिली थी. मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी राजेश एस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया. कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए