Live Updates

UP Breaking News Live: रामपुर उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे आज़म खां, भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर एक्शन

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

रामपुर उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे आज़म खां, भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर एक्शन

UP Breaking News Live: रामपुर उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे आज़म खां, भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर एक्शन

रामपुर विधानसभा उपचुनाव में आजम खान वोट नहीं दे सकेंगे. भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना की शिकायत निर्वाचन आयोग ने यह एक्शन लिया है. आकाश सक्सेना ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आजम खान का नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने की मांग की थी. इस पर एक्शन लेते हुये गुरुवार को आजम खान का नाम वोटर लिस्ट से काटकर उनको वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 बैच के IPS अधिकारियों से की मुलाकात

UP Breaking News Live: रामपुर उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे आज़म खां, भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर एक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 2017 बैच के युवा पुलिस अधिकारियों के साथ मुलाकात की और मार्गदर्शन दिया. इस मौके पर प्रमुख सचिव सीएम संजय प्रसाद और डीजीपी भी मौजूद थे.

गुजरात चुनाव में शुक्रवार से रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ

गुजरात के रण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री शुक्रवार से होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर पहली व 5 दिसंबर को चुनाव होगा. शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ पहले दिन यहां चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. यहां उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होगी. पीएम मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ की मांग चुनावी रैलियों में सबसे अधिक रहती है. इसके पहले हाल में हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 दिन में 16 रैलियां की थीं.

देवरिया में कंबाइन मशीन की चपेट में आयीं दो बच्चियां, धान काटते समय हुआ हादसा, मौत

देवरिया में धान की कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कंबाइन मशीन की चपेट में आकर 2 बच्चियों की मौत हो गयी. बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरीकोठी का यह मामला है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लखनऊ नगर निगम की बैठक में हंगामा, बीजेपी पार्षद अपनी ही सरकार पर बिफरे

लखनऊ नगर निगम की बैठक में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी पार्षद अपनी ही सरकार पर बिफर पड़े. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का बुरा हाल है. यदि अपनी सरकार न होती को सड़क पर उतरता. वहीं सपा पार्षदों ने भी जनसमस्याओं को लेकर सदन में हंगामा किया. मध्य क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा भी उनके साथ मौजूद थे.

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव हुए भावुक, ट्वीट चर्चा में

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव चाचा-भतीजे (Ahkhilesh Yadav Shivpal Yadav) को आखिरकार करीब ले आया. गुरुवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ प्रसपा लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव से उनके सैफई स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान शिवपाल यादव के बेटे अंकुर यादव भी वहां मौजूद थे. लगभग एक घंटे तक चली मुलाकात में मैनपुरी उपचुनाव के साथ ही पारिवारिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से मुलाकात की फोटो ट्वीट की है. वहीं शिवपाल यादव ने भी अपने एकाउंट से मुलाकात की फोटो ट्वीट की है. उन्होंने टि्वटर पर भावुकता भरा संदेश भी दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने… उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से..’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola