UP Breaking News Live: यूपी निकाय चुनाव पर मंगलवार तक हाईकोर्ट की रोक, ओबीसी आरक्षण पर मामला फंसा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान करने पर कल तक हाईकोर्ट की रोक
यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान करने पर मंगलवार तक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना कल तक जारी करने से रोका. निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मुद्दे पर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार से मांगा है. ओबीसी को आरक्षण देने के नियमों का पूरा ब्यौरा कल हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में पेश होगा, इसके बाद मामले की सुनवाई होगी. तब तक राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने से हाईकोर्ट ने रोका है.
एक्टर राजपाल यादव ने छात्र को स्कूटर से मारी टक्कर
प्रयागराज में एक्टर राजपाल यादव ने स्कूटर से एक छात्र को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि राजपाल यादव अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी रोड पर किताब खरीद रहे बालाजी को स्कूटर से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया. पीड़ित छात्र ने कर्नल गंज थाने में मामले की तहरीर दी है. वहीं, एक्टर ने भी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है. राजपाल ने छात्र पर शूटिंग में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
वाराणसी ज्ञानवापी प्रकरण में सुनवाई टली
वाराणसी ज्ञानवापी प्रकरण में सुनवाई आज टल गई है. तीनों अदालतों में अलग-अलग तारीख पड़ी है. शृंगार गौरी केस में अब 19 दिसंबर को सुनवाई होगी. अखिलेश ओवैसी मामले में 22 दिसंबर को सुनवाई होगी. और 6 अन्य मामलों में भी 22 को सुनवाई होगी.
लखनऊ यजदान बिल्डिंग पर एक बार फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है. बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का काम एक बार फिर शुरू हो गया है. जल्द ही जमीदोंज की जाएगी. बुलडोजर के साथ LDA टीम ध्वस्तीकरण में जुटी हुई है. बता दें प्राग नारायण रोड पर यजदान बिल्डिंग है.
सीएम योगी कल आएंगे मथुरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के CM योगी का कल मथुरा दौरा. CM कल दिल्ली से मथुरा जायेंगे. जहां प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.इसके बाद CM दोपहर बाद लखनऊ आयेंगे.
यूपी में जीएसटी विभाग की कार्रवाई पर अगले 72 घंटे तक लगी रोक
यूपी में जीएसटी विभाग की कार्रवाई पर अगले 72 घंटे की रोक लगा दी गई है. बता दें कि जीएसटी विभाग की टीम लगातार यूपी में अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. जिससे व्यापारियों के बीच खौफ देखने को मिल रहा है. व्यापारी इस छापेमारी का विरोध कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए