UP MLC Election Results 2023: भूपेंद्र चौधरी बोले- विजयी प्रत्याशी ‘अन्त्योदय’ के संकल्प में बनेंगे सहभागी

Updated:
विज्ञापन

UP MLC Election Results 2023: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा का दबदबा देखने को मिला है. समाजवादी पार्टी तमाम कोशिशों और दावों के बावजूद सत्तारूढ़ दल को चुनौती देने में नाकाम साबित हुई और उसका खाता तक नहीं खुल सका. नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी हासिल करने की उसकी मंशा अधूरी रह गई. चुनाव में भाजपा ने चार सीट पर जीत हासिल कर ली है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं. यूपी विधानपरिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है. 100 सदस्यीय विधानपरिषद में मौजूदा समय में भाजपा के 81 सदस्य हैं, जबकि सपा के 9 सदस्य हैं.

विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी बोले- विजयी प्रत्याशी ‘अन्त्योदय’ के संकल्प में बनेंगे सहभागी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधान परिषद सदस्य (स्नातक व शिक्षक) चुनाव- 2023 में पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है. उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार भी जताया है. प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि प्रबुद्ध मतदाताओं द्वारा चयनित सभी सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रखर नेतृत्व में ‘अन्त्योदय’ के संकल्प को सिद्ध करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे.

विधानपरिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव

बाबूलाल तिवारी इलाहाबाद झांसी शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी (भाजपा)

एसपी सिंह पटेल शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सपा

कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक चुनाव

अरुण पाठक, भाजपा प्रत्याशी स्नातक एमएलसी

डॉ. कमलेश यादव, सपा प्रत्याशी स्नातक एमएलसी

बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव

जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा

शिव प्रताप सिंह, सपा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव

देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा

करुणाकांत मौर्य, सपा

कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक चुनाव

राज बहादुर चंदेल, निर्दलीय शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी

वेणु रंजन भदौरिया,बीजेपी प्रत्याशी शिक्षक एमएलसी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई, बोले- डबल इंजन सरकार के प्रति जन विश्वास

यूपी विधान परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है. राज्य विधान मण्डल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है. मुख्यंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाले कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद की गरिमा को बढ़ाएगी. नए सदस्यों के सार्वजनिक जीवन का सुदीर्घ अनुभव ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा. मुख्यमंत्री ने सभी विजयी उम्मीदवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति शुभकामनाएं दी हैं.

कानपुर उन्नाव शिक्षक खंड सीट पर निर्दलीय राजबहादुर सिंह चंदेल विजयी

विधानपरिषद चुनाव में कानपुर उन्नाव शिक्षक खंड सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल ने जीत दर्ज की है. वह 1520 वोटों से विजयी हुए हैं. भाजपा ने यहां से वेणु रंजन भदौरिया को मैदान में उतारा. लेकिन, पार्टी यहां उलटफेर करने में नाकाम रही. राजबहादुर चंदेल ने एमएलसी चुनाव में 5वीं बार जीत दर्ज की है.

ब्रजेश पाठक: एमएलसी चुनाव में गांव गरीब और धर्म की विजय

यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा की जीत पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशियों को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का हार्दिक आभार. यह जीत सुशासन, गांव,गरीब, किसान के कल्याण और धर्म की विजय है.

केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा का सफाया, बनेगी समाप्त वादी पार्टी

यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा की जीत पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है. केशव मौर्य ने कहा कि शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशियों को जीत की हार्दिक बधाई,बुद्धिजीवी वर्ग ने 2024 का संदेश दिया! मतदाताओं के प्रति आभार,कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! हिंदूओं और रामचरितमानस विरोधी,अहंकारी और गुंडागर्दी करने वाली सपा का सफाया, समाप्त वादी पार्टी बनेगी सपा!

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola