UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव की असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात, चंद्रशेखर भी राजभर के साथ आएंगे?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2021 3:04 PM
UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव की असदुद्दीन ओवैसी के साथ मुलाकात के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. माना जा रहा है कि इससे अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगेगा. भीम आर्मी भी राजभर के साथ आ सकती है.
UP Election 2022: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा बनाए गए भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा होंगे. दोनों दलों के बीच बातचीत में एक साथ आने पर सहमति बन गई है. कुछ दिनों में इसकी घोषणा की जाएगी. शिवपाल सिंह यादव से मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की थी.
शिवपाल सिंह यादव और असदुद्दीन ओवैसी की मुलाकात को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए झटका माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि अगर दाेनों के बीच समझौता हुआ तो सपा के वोट बैंक में सेंध लगना तय है.
बता दें, असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार रात शिवपाल यादव के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि शिवपाल यादव को भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. हालांकि अभी शिवपाल ने इस बारे में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. दोनों नेताओं ने मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया. इससे पहले फरवरी में आजमगढ़ में शिवपाल यादव और ओवैसी की एक विवाह समारोह में मुलाकात हो चुकी है.
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भीम आर्मी के भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लखनऊ में इसकी घोषणा की जाएगी. राजभर का कहना है कि चंद्रशेखर के मोर्चे में शामिल होने से पश्चिमी यूपी में हमारी ताकत और बढ़ जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि विकास इंसाफ पार्टी के मुकेश सहनी से भी बातचीत जारी है. जल्द ही उनकी पार्टी भी मोर्चे का घटक दल बन सकती है.
बता दें, मंगलवार को ही ओम प्रकाश राजभर और असदुद्दीन ओवैसी की मुलाकात हुई थी. एक होटल में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में मोर्च में शामिल दलों से बातचीत कर सीटों का बंटवारा जल्द से जल्द किया जाना तय हुआ. राजभर के मुताबिक, उनके मोर्चे के साझा कार्यक्रम 27 अक्तूबर को मऊ से शुरू होंगे. इस दिन मऊ में एक सम्मेलन होगा, जिसमें मोर्चे के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे. इसके बाद जनसभाओं और रैलियों का सिलसिला शुरू होगा.
Posted by: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










