ePaper

UP Election: अलीगढ़ में 10 मार्च को देरी से जारी होंगे चुनाव परिणाम, VVPAT की पर्चियों को लेकर फंसा मामला

Updated at : 03 Mar 2022 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election: अलीगढ़ में 10 मार्च को देरी से जारी होंगे चुनाव परिणाम, VVPAT की पर्चियों को लेकर फंसा मामला

अलीगढ़ में 10 मार्च को मतगणना के अंतिम परिणाम में कुछ देर हो सकती है. पहले दोपहर 1 बजे तक अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं के परिणाम आने का अंदाजा लगाया जा रहा था, लेकिन अब...

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि 3 मार्च यानी आज छठे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है. इसके साथ ही सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग 7 मार्च को होनी है और 10 मार्च को मतगणना होनी है. इस बीच खबर है कि अलीगढ़ में 10 मार्च को मतगणना के अंतिम परिणाम में कुछ देर हो सकती है.

ईवीएम से जुड़ी वीवीपैट के पर्चियों की भी होगी गिनती

दरअसल, पहले दोपहर 1 बजे तक अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं के परिणाम आने का अंदाजा लगाया जा रहा था. अब मतगणना पूरी होने के बाद 7 विधानसभाओं में 5-5 बूथों की ईवीएम से जुड़ी वीवीपैट के पर्चियों की भी गिनती होगी.

मतगणना के बाद वीवीपैट पर्चियों की भी होगी गिनती

अलीगढ़ के धनीपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल पर ईवीएम की गिनती पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम जारी नहीं किया जाएगा. उससे पहले अलीगढ़ की 7 विधानसभा के 5-5 के हिसाब से 35 बूथों की वीवीपैट से निकली पर्चियों की भी गिनती होगी. इन पर्चियों की गिनती और ईवीएम के वोटों की गिनती का मिलान होगा. इसके बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा. हर विधानसभा से 5 बूथों का चयन प्रेक्षक के माध्यम से किया जाएगा.

Also Read: Kushinagar Chunav 2022 LIVE: कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, बुजुर्गों में भारी उत्साह
इस तरह से होगी मतगणना

ईवीएम से वोटों की गिनती के लिए 7 विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी. पोस्टल बैलट की गिनती के लिए अलग से टेबल लगेंगी. हर विधानसभा में 4-4 टेबल लगेंगी. डाक मतपत्रों की स्कैनिंग के लिए खैर में 4, बरौली में 1, अतरौली में 2, छर्रा में 1, कोल में 1, शहर में 1, इगलास में 4 टेबल लगाए जाएंगे. हर टेबल पर प्रत्याशी का एक एजेंट रहेगा.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola