ePaper
Live Updates

UP Chunav Live: काउंटिंग को लेकर सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे के लिए की गई विशेष तैयारी, देखें अपडेट्स

Updated at : 09 Mar 2022 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav Live: काउंटिंग को लेकर सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे के लिए की गई विशेष तैयारी, देखें अपडेट्स

यूपी में सातों चरण का चुनाव सम्पन्न हो चुका है. अलग-अलग एग्जिट पोल को लेकर कमोबेश समान कयास लगाए जा रहे हैं. ईवीएम की सुरक्षा को लेकर यूपी के हर जिले में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चा संभाले हुए हैं. बने रहें प्रभात खबर के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:10 PM. 9 Mar 222:10 PM. 9 Mar

10 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी : CP

कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं. स्ट्रॉन्ग रूम चुनाव पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों की उपस्थिति में सुबह 7 बजे के आस-पास खोला जाएगा. 10 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है.

2:10 PM. 9 Mar 222:10 PM. 9 Mar

लेखपाल को ईवीएम सील करने के सामान के साथ पकड़ा

उन्नाव में लेखपाल के पास से ईवीएम को सील करने का सामान बरामद किया गया है. सपा कार्यकर्ताओं ने इसके बाद से ही हंगामा काटना शुरू कर दिया.

2:10 PM. 9 Mar 222:10 PM. 9 Mar

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपाई सतर्क

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर यूपी के हर जिले में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चा संभाले हुए हैं. वे उस मार्ग से होकर गुजरने वाले हर वाहन की जांच कर रहे हैं.

2:10 PM. 9 Mar 222:10 PM. 9 Mar

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपाई सतर्क

2:10 PM. 9 Mar 222:10 PM. 9 Mar

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार का उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति की राजनीति करते हैं.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

सपा सुप्रीमो ने मीडिया को बताया क्यों रच रहे साजिश 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग से कई बूथों पर हो रही धांधलियों को रोकने के लिए बताया गया. उनसे कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई मगर एक भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई. अब जनता को आगे आकर अपने मतदान की रक्षा करनी होगी. उन्होंने अपनी पार्टी सहित गठबंधन के अन्य नेताओं व प्रत्याशियों को कम से कम तीन दिन तक ईवीएम की रक्षा करने की अपील की.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

लोकतंत्र की लड़नी होगी लड़ाई : अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रेस वार्ता से पहले जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान सहित सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर के साथ लंबी बैठक की. उसके बाद उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा, ‘इस चुनाव में जिन लोगों ने वोट दिया है, उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे ईवीएम की रक्षा करें. वे अपने मतदान को सुरक्षित करें क्योंकि यह सरकार बनाने और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है. यदि इस बार भी इनकी साजिश पूरी हो जाएगी तो अगली बार आंदोलन करने के बाद ही इन लोगों को साजिश करने से रोका जा सकता है.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

पिछले चुनाव में 47 सीटें थीं कम : अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनावों में तकरीबन 47 सीटें ऐसी थीं जहां जीत का अंतर बहुत कम था. उन जगहों पर 5000 वोट के अंतर से सपा के नेताओं को हराया गया था. इस बार भी ऐसा ही कुछ करने की साजिश रची जा रही है. वाराणसी और सोनभद्र में ईवीएम को बिना किसी को जानकारी दिए हुए ले जाते हुए पकड़ा गया. उसका वीडियो बनाया गया. उसमें 3 ईवीएम और 500 फर्जी बैलट पेपर पाए गए. उन्होंने कहा कि कचड़ा उठाने वाली गाड़ी से ईवीएम को एक स्थान से उठाकर बिना किसी पूर्व सूचना के दूसरी जगह ले जाया जा रहा था.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

सपा की सरकार बनने की आहट से घबराए भाजपाई : अखिलेश

सपा सुप्रीमो एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मीडिया में कुछ दिनों पहले एक खबर छपी थी कि अखिलेश यादव का घर साफ कराया जा रहा है. इसके बाद से ही साजिश करके मतदान में गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि लखनऊ से बड़े स्तर के अफसर डीएम आदि को फोन करके उन्हें गलत काम करने पर मजबूर किया जा रहा है. सोनभद्र और वाराणसी के डीएम के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की मांग की है.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

मतगणना से पहले सपा ने उठाया चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार की शाम को मतगणना से पहले चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि काउंटिंग न हो जाने तक स्ट्रांग रूम पर नजर बनाकर रखना जरूरी है. उन्होंने काउंटिंग से पहले वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर उन्होंने कहा कि जहां पर भारतीय जनता पार्टी हार रही थी, वहां अधिकारियों को निर्देश देकर वोटिंग धीमी रफ्तार में करवाई गई. बाद में आंकड़ों में हेराफेरी की गई है.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान के बीच बैठक हो रही है. जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करके इस बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

सपा सांसद आजम खां को हाइकोर्ट से राहत

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनावों के सम्पन्न होते ही सपा सांसद आजम खां को हाइकोर्ट से राहत मिल गई है. उनकी जमानत संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

एग्जिट पोल में बहुत बड़ा झोल है : नरेश उत्तम पटेल, सपा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि सपा 350 सीट जीतकर सरकार बना रही है. बीजेपी के नेता आपस में ही लड़ने लगे हैं. वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इससे पता चलता है कि समाजवादी पार्टी की गठबंधन सरकार बनेगी. एग्जिट पोल में बहुत बड़ा झोल है. सपा की ही सरकार बनेगी.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

मुझे कोई आश्चर्य नहीं, हम सरकार बना रहे हैं : अनुप्रिया पटेल

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एग्जकट पोल के परिणामों पर कहा, ‘उन्हें इसमें कोई आश्चर्य नहीं हो रहा है. चुनाव से पहले ही मैं अच्छी तरह से जानती थी कि भाजपा की गठबंधन सरकार को जनता मौका देगी. एग्जिट पोल ने इस विचार को मजबूत किया है.’

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

प्रियंका गांधी कर रही हैं पैदल मार्च, पिंक थीम पर हो रहा प्रोग्राम

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

काउंटिंग वाली जगहों पर जैमर लगाने की मांग 

समाजवादी पार्टी ने काउंटिंग वाली जगहों पर जैमर लगवाने की मांग की है. पार्टी ने यह अपील चुनाव आयोग से की है. सपा की ओर से कहा गया है कि यूपी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना में सुरक्षा और ईवीएम की हैकिंग को रोकने जैसे कारणों के लिए जैमर को लगवाने की आवश्यकता है. सपा ने इससे पहले अपने सभी उम्मीदवारों से कहा था कि वे प्रदेश भर में जहां भी काउंटिंग होने वाली है, वहां दो अधिवक्ताओं की तैनाती सुनिश्चित करवाएं. इसके लिए सभी कैंडिडेट्स से दो वकीलों के नाम और मोबाइल नंबर मांगे गए थे.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

किसान नेता राकेश टिकैत ने दी चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैैत ने चेतावनी दी है कि यदि मतगणना में किसी तरह की कोई गड़बड़ी हुई तो माहौल खराब हो जाएगा. दरअसल, तमाम एग्जिट पोल्स में भाजपा की दोबारा सरकार बनने की बात कही गई है.

UP Election Result 2022: क्या हैक हो सकती है EVM? मतगणना से पहले जानें ईवीएम से जुड़े हर सवाल का जवाब

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

एग्जिट पोल्स के परिणामों पर विश्वास नहीं : ओमप्रकाश राजभर

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स के परिणामों पर विश्वास नहीं किया जा सकता. सांड़, महंगाई, कोरोना काल में अव्यवस्था और अधूरे विकास कार्यों को लेकर जनता में नाराजगी है. ऐसे में एग्जिट पोल के परिणामों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ थीम पर कांग्रेस मना रही महिला दिवस

कांग्रेस कार्यालय में महिला दिवस को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. खासकर, पिंक थीम पर इन कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में दोपहर बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

कांग्रेस मना रही है महिला दिवस, पिंक थीम पर हो रहे कई प्रोग्राम

कांग्रेस कार्यालय में महिला दिवस को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. खासकर, पिंक थीम पर इन कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

एग्जिट पोल पर रामगोपाल यादव की सपा सुप्रीमो को सलाह…

समाजवादी पार्टी (SP/सपा) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने एग्जिट पोल्स को लेकर सपा नेताओं सहित सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सलाह दी है. उन्होंने कहा है, ‘एग्ज़िट पोल्स मोनिटर्ड हैं. समाजवादी गठबंधन 300+ सीटें जीत रहा है. उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानीपूर्वक मतगणना कराएं. 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें.’

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

मतगणना के दौरान किसे मिलेगा प्रवेश

मतगणना के दौरान पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्र के अन्दर केवल निम्नलिखित व्यक्तियों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.इनमें- निर्वाचक, मतदान अधिकारी, एक समय पर प्रत्याशी या उसका इलेक्शन अभिकर्ता ही मतगणना स्थल पर मौजूद रहेगा. इसके अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक प्रत्याशी का नियुक्त किया गया मतगणना अभिकर्ता उपस्थित होगा.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती

मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलेट से होगी, सर्विस पोस्टल बैलेट की गणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी. इसके अलावा वीवीपैट की पर्चियों का मिलान ईवीएम की मतगणना के बाद किया जाएगी. मतगणना के दौरान अभिकर्ता या कर्मचारी अपने साथ किसी भी प्रकार का कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस या मोबाइल अपने साथ नहीं ले जा सकेंग. सभी अधिकारियों की टेबल पर कैलकुलेटर की व्यवस्था की जाएगी. मतगणना स्थल से दो सौ मीटर की परिधि में किसी वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

10 मार्च आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

प्रदेश की सभी 75 जिलों में मतगणा चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ही होगी. इसके साथ ही मतगणना के दौरान किसी तरह की शिकायत या दुविधा होने पर प्रत्याशी जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं, जिसका तत्काल प्रभाव से निराकण किया जाएगा. 10 मार्च के दिन सुबह 6 बजे सभी मतगणना टीमें अलग-अलग जिलों के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच जाएंगी, जहां आठ बजे से मतगणना शुरू होगी.

7:29 PM. 8 Mar 227:29 PM. 8 Mar

10 मार्च को यूपी के 75 जिलों में मतगणना

लखनऊ की बात करें तो यहां 10 मार्च को विधानसभा चुनाव में राजधानी की 9 सीटों के लिए मतगणना होगी. इस प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी संबंध में जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों और प्रत्याशियों के साथ बैठक कर मतगणना की प्रक्रिया पर चर्चा की है.

11:53 AM. 8 Mar 2211:53 AM. 8 Mar

दिमाग को दिक्कत देने के लिए हैं एग्जिट पोल : जयंत चौधरी 

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि एग्जिट पोल पर विश्वास करना दिमाग को दिक्कत देने जैसी बात है. लोगों को परिणामों के आने का इंतजार करना चाहिए. जनता जो चाहती है, वह ईवीएम से पता चल जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola