ePaper

UP Election 2022: कांग्रेस की 33 कैंडिडेट की सूची जारी, सीएम योगी को चुनौती देंगी चेतना पांडेय, पढ़ें नाम

Updated at : 10 Feb 2022 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: कांग्रेस की 33 कैंडिडेट की सूची जारी, सीएम योगी को चुनौती देंगी चेतना पांडेय, पढ़ें नाम

कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 33 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इसमें गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पंजा निशान चेतना पांडेय को मिला है.

विज्ञापन

Lucknow News: कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 33 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इसमें गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पंजा निशान चेतना पांडेय को मिला है. यह सूची छठे और सातवें चरण के चुनाव के संबंध में जारी की गई है. 33 कैंडिडेट की सूची में से 16 महिला प्रत्याशियों को स्थान दिया गया है.

undefined

कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में गोरखपुर शहर से चेतना पांडेय, गोरखपुर ग्रामीण से देवेंद्र निषाद, कुशीनगर से श्यामरात्रि देवी, रामकोला सुरक्षित सीट से शम्भू चौधरी को टिकट दिया गया है. कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ थीम पर ही 33 में से 16 महिला उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.

पहले चरण के मतदान में 58 सीट पर वोटिंग 

नोएडा, दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, बुलंदशहर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ, छपरौली, बरौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, दौलाना, हापुड़, कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, छरतावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तीनापुर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, सयाना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छाता, मंत, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद और बाह विधानसभा सीट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola