ePaper

UP Chunav 2022: CM फेस वाले बयान से प्रियंका गांधी का यूटर्न, कहा- वह बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात थी

Updated at : 22 Jan 2022 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: CM फेस वाले बयान से प्रियंका गांधी का यूटर्न, कहा- वह बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात थी

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ने खुद को कांग्रेस का सीएम फेस बताया था.

विज्ञापन

UP Chunav 2022 कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को युवाओं के लिए घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने साफ संकेत दिया था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा वही हैं. उनके इस बयान के बाद से न सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि विपक्षी पार्टियों के बीच भी यह बात चर्चा का मुद्दा बन गई थी. इस बयान के बाद मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने एक तरह से यूटर्न ले लिया है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का एकमात्र चेहरा नहीं हैं.

प्रियंका गांधी ने लिया यूटर्न

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने शुक्रवार को परोक्ष रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा वह खुद हैं, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं. मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की ओर से चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘क्या आपको कोई दूसरा चेहरा नजर आ रहा है?’ वहीं अब न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने अपने इस बयान को वापस ले लिया और कहा कि यूपी में सिर्फ वह ही पार्टी का चेहरा नहीं हैं उन्होंने वो बात बढ़ा-चढ़ा कर कह दी थी.

Also Read: UP Chunav 2022 में अजब-गजब रंग, सपा की घोषित प्रत्याशी को भाजपा ने दे दिया टिकट

प्रियंका के शुक्रवार के बयान के बाद देश में पहली बार कांग्रेस-नेहरू परिवार का कोई सदस्य सीएम पद का उम्मीदवार होने वाला था. वहीं कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को युवाओं के लिए घोषणापत्र जारी किया और कहा कि वह युवाओं की शक्ति के आधार पर ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनायेगी. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने ‘भर्ती विधान : युवा घोषणापत्र’ जारी किया, जिसमें 20 लाख रोजगार देने, भर्ती प्रक्रिया को दुरुस्त करने और शिक्षा का बजट बढ़ाने समेत कई वादे किये गये हैं. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि हम युवाओं के जोश और शक्ति के साथ एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं. वहीं, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि भर्ती विधान को बनाने के लिए युवाओं से बात की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola