ePaper

UP Chunav 2022: बस्ती सदर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 03 Mar 2022 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: बस्ती सदर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. बस्ती जिले में आने वाले सदर विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बस्ती जिले में शाम 5 बजे तक 54.24 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. बस्ती जिले में आने वाले सदर विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बस्ती जिले में शाम 5 बजे तक 54.24 प्रतिशत मतदान हुआ.

बस्ती सदर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आती है. 2017 में बस्ती सदर से भारतीय जनता पार्टी के दयाराम चौधरी ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के महेंद्र नाथ यादव को 42,594 वोटों से हराया था

बस्ती सदर सीट का सियासी इतिहास

  • 2012- जीतेंद्र कुमार- बसपा

  • 2017- दयाराम चौधरी- बीजेपी

बस्ती सदर सीट से मौजूदा विधायक

  • बस्ती सदर सीट से वर्तमान में बीजेपी के दयाराम चौधरी विधायक हैं.

  • दयाराम चौधरी की उम्र 66 वर्ष है.

  • दयाराम चौधरी 12वीं पास है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 42 हजार

  • ब्राह्मण- 51 हजार

  • वैश्य- 15 हजार

  • क्षत्रिय – 24 हजार

  • कायस्थ- 12 हजार

  • यादव- 27 हजार

  • कुर्मी- 36 हजार

  • भूमिहार- 6 हजार

बस्ती सदर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता :3,69,150

  • पुरुष : 197506

  • महिला :1,71,616

बस्ती सदर की जनता के मुद्दे

  • विकास

  • महंगाई

  • युवाओं को रोजगार

  • किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola