ePaper

UP Chunav 2022: आजमगढ़ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 07 Mar 2022 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: आजमगढ़ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज सातवें चरण का मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में शाम 5 बजे तक 52.34 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां छह चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज सातवें चरण का मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में भी सातवें चरण में मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में शाम 5 बजे तक 52.34 प्रतिशत मतदान हुआ.

उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ जिला सियासी रूप से काफी मशहूर है. यह जिला तमसा नदी के तट पर स्थित है. आजमगढ़ जिला गंगा और घाघरा नदी के बीच बसा है. आजमगढ़ सपा का सबसे मजबूत किला माना जाता है. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी आजमगढ़ से सांसद रहे थे. मौजूदा समय में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आजमगढ़ के सांसद हैं. आजमगढ़ सदर सीट से सपा के दुर्गा यादव लगातार पांच बार चुनाव जीते हैं.

आजमगढ़ का सियासी इतिहास

  • 1985 में दुर्गा प्रसाद यादव ने निर्दलीय चुनाव जीता.

  • 1989 और 1991 में जनता दल के टिकट पर दुर्गा प्रसाद जीते.

  • दुर्गा प्रसाद यादव को 1993 में बसपा के राजबली यादव से मात खानी पड़ी.

  • 1996 से 2017 तक दुर्गा यादव सपा के टिकट पर चुनाव जीतते रहे.

आजमगढ़ के मौजूदा विधायक

  • 2017 के चुनाव में आजमगढ़ सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद ने जीत दर्ज की थी.

आजमगढ़ का जातिगत समीकरण

  • आजमगढ़ सदर यादव बाहुल्य सीट है.

  • सवर्ण मतदाताओं की भी बड़ी संख्या है.

  • ओबीसी और दलित मतदाता भी अहम.

आजमगढ़ विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,75,549

  • पुरुष- 2,05,636

  • महिला- 1,69,901

  • थर्ड जेंडर- 12

आजमगढ़ की जनता के मुद्दे

  • बुनकरों को सरकारी मदद की दरकार.

  • युवाओं को बदलते दौर के हिसाब से शिक्षा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola