Uttar Pradesh Breaking News Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ दौरा आज, राजधानी में होगा नागरिक अभिनंदन
Uttar Pradesh Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का दूसरा दिन है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्मृति ईरानी अलग अलग सत्रों में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन योजना में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ दौरा आज, राजधानी में होगा नागरिक अभिनंदन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम राजधानी लखनऊ पहुंचेंगी. उनका यहां लोक भवन में नागरिक अभिनंदन होगा. राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ आ रही हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रख्यात रंगमंच कलाकार, साहित्याकर, लेखक, प्रोफेसर, शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, शिल्पकार, लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारी व अन्य लोग राष्ट्रपति का अभिनंदन करेंगे. राष्ट्रपति रविवार रात रात राजभवन में विश्राम करेंगी. इसके बाद अगले दिन 13 फरवरी को जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी. प्रदेश सरकार की ओर से सुबह 8.50 बजे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी और उन्हें प्रमाण पत्र देंगी. सुबह 10.30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी. राष्ट्रपति 13 फरवरी को दोपहर दोपहर बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी.
लखनऊ के गुडम्बा इलाके में एटीएस ने की छापेमारी
लखनऊ के गुडम्बा इलाके में एटीएस ने छापेमारी की. गुडम्बा के RD अपार्टमेंट में ATS का छापा। अपार्टमेंट को टीम ने गेट सील किया. ऑनलाइन कॉल सेंटर पर ATS ने छापेमारी की.
बाराबंकी में स्कूली वैन और कार के बीच टक्कर, कई घायल
बाराबंकी में स्कूली वैन और कार से बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दौरान दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार वैन ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कई बच्चे घायल हो गए.वैन में छह से अधिक बच्चे सवार थे. सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. बता दें पूरा मामला सफदरगंज थाने के मौलाबाद चौराहे का है.
यूपी में जिला विद्यालय निरीक्षकों के तबादले, देखें सूची
यूपी में जिला विद्यालय निरीक्षिकों (DIOS) के तबादले किये गये हैं.
अचल सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर देहात
कमलेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक हमीरपुर
विजय पाल सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा
योगराज सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर
रावेंद्र सिंह बघेल जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ
विकायल जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही बने
अशोक कुमार सिंह सहायक शिक्षा निदेशक प्रयागराज
अवध किशोर जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर
उमेश कुमार त्रिपाठी बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर
संतोष कुमार मिश्र बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर
आदर्श कुमार त्रिपाठी बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर
नरेंद्र देव पांडेय बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर
धर्मेंद्र शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर बने
सच्चिदानंद यादव जिला विद्यालय निरीक्षक कौशांबी
नरेंद्र पाल सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद
सुधीर कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़
मनोज कुमार सिंह मंडलीय उप शिक्षा निदेशक बस्ती.
कानपुर में बर्रा चौकी में खड़ी गाड़ियों में लगी आग, मौके पर दमकल
कानपुर में बर्रा चौकी में खड़ी गाड़ियों में भीषण आग लग गई. चौकी परिसर में खड़ी गाडियां जलकर खाक हुई. लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि लंबे समय से चौकी में दर्जनों गाड़ियां खड़ी थी.
आगरा G-20 में बोली केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
आगरा जी-20 में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 145 से ज्यादा प्रतिनिधियों की आज हिस्सेदारी रही. 13 देशों से 145 से ज्यादा प्रतिनिधि की हिस्सेदारी रही. भारत के लिए गर्व का विषय है. बता दें स्मृति ईरानी ऑस्ट्रेलिया,नीदरलैंड के प्रतिनिधि में शामिल हुई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए