Live Updates

UP Breaking News Live: मंत्रियों में बांटे गये विभाग, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित सभी नवनिर्वाचित विधायक आज 28 मार्च सोमवार को विधानसभा में शपथ लेंगे. इस बीच यूपी की अन्य ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत पाने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह को पंचायती राज विभाग 

भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज, अनिल राजभर को श्रम एवं सेवायोजन , राकेश सचान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्रोद्योग, अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत, योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा,उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप और संजय निषाद को मत्स्य विभाग दिया गया है.

जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग

जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग, चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास विभाग, बेबी रानी मौर्य को महिला विकास विभाग, जयवीर सिंह पर्यटन और संस्कृति, धर्मपाल सिंह को पशुधन, अल्पसंख्यक कल्याण, नंद गोपाल नंदी को औद्योगिक विकास और भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज विभाग मिला है.

देखें, किसे कौन सा विभाग मिला

योगी आदित्यनाथ- गृह, नियुक्ति

ब्रजेश पाठक- चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा

केशव प्रसाद मौर्य- ग्राम विकास विभाग

स्वतंत्रदेव सिंह- जलशक्ति विभाग

एक शर्मा – शहरी विकास विभाग

सुरेश कुमार खन्ना- वित्त और संसदीय कार्य विभाग

सूर्यप्रताप शाही- कृषि विभाग

भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज विभाग

रालोद विधानमंडल दल के नेता बने राजपाल बालियान

UP News: राष्ट्रीय लोकदल के विधानमंडल दल की बैठक 26 मार्च यानी शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता चुना गया. वह मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट से विधायक हैं.

UP News: रालोद विधानमंडल दल के नेता बने राजपाल बालियान, इन्हें बनाया गया उप नेता

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव 29 को लेंगे शपथ

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से नाराज चाचा शिवपाल सिंह यादव 29 मार्च को विधानसभा में शपथ लेंगे. वे सपा विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज चल रहे हैं.

विधायक सतीश महाना का विधानसभा अध्यक्ष में निर्विरोध चुना जाना तय

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी/BJP) विधायक सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन कर दिया है. काफी हद तक उनका निर्विरोध चुना जाना तय है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने 8वीं बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है. सतीश महाना प्रदेश के तीसरे ऐसे विधायक है, जिन्होंने लगातार 8वीं बार जीत हासिल की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola