UP Breaking News Live: बीमार पत्नी को ठेले पर ले जा रहा था पति, डिप्टी सीएम ने जांच के दिए निर्देश
UP Breaking News Live Updates: यूपी में एमएलसी चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही गठजोड़ और जोड़तोड़ की राजनीति बढ़ती जा रही है. सपा और भाजपा में चुनाव जीतने के लिए तमाम प्रसास किए जा रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए बने प्रभात खबर के साथ…
डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश
बलिया के चिलकहर में बीमार पत्नी को ठेले पर अस्पताल ले जाने के मामले का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है. उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मामले के जांच के आदेश दिये हैं. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी उपमुख्यमंत्री ने आदेश दिये हैं.
यूपी पुलिस में 8 निरीक्षक बने सीओ
यूपी पुलिस में 8 निरीक्षक सीओ बन गए हैं. जनवरी में हुई डीपीसी के बाद चुनाव की वजह से देर से प्रमोशन का आदेश जारी हुआ. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने 8 उप निरीक्षकों के प्रमोशन का आदेश जारी किया. लखनऊ में तैनात रहे लंबे समय तक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार झा समेत आठ इंस्पेक्टर को प्रमोशन मिला है.
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की. इसके बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और निरीक्षण किया. गोरखनाथ मंदिर में ही रविवार को पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मुख्यमंत्री ने 5 लाख का चेक भी बहादुर पुलिसकर्मियों को सौंपा.
सीएम योगी ने हमले में घायल पुलिसकर्मियों से की मुलाकात
गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की.
पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गोरखनाथ मंदिर में रविवार को 2 पुलिस कर्मियों पर हमला करने के मामले में आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Gorakhpur: आरोपी के पास से मिले सनसनीखेज दस्तावेज
गोरखपुर मंदिर में हमले के मामले में आरोपी मुर्तजा के पास से सनसनीखेज दस्तावेज मिले. उसके पास से मिली धार्मिक किताब में गोरखपुर मंदिर का नक्शा मिला. इसके अलावा, लैपटॉप में कुछ लोगों के साथ चैटिंग भी मिली. फिलहाल पुलिस नेपाल-मुंबई कनेक्शन की जांच में जुटी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए