UP Breaking News Live: बांदा में सड़क हादसा, महिला की दर्दनाक मौत, ट्रक ने स्कूटी सवार को 3 किमी तक घसीटा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
कानपुर के परमपुरवा में नमकीन की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक
कानपुर के परमपुरवा में नमकीन की फैक्ट्री में आग लगी. फैक्ट्री कर्मियों ने बाहर निकल कर बचाई जान. दमकल विभाग की गाड़ी आग पर काबू पा लिया है. भीषण आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है. यह मामला जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा का है.
बांदा में सड़क हादसा, महिला की दर्दनाक मौत, ट्रक ने स्कूटी सवार को 3 किमी तक घसीटा
यूपी के बांदा में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. कृषि विवि की महिला कर्मचारी की मौत. ट्रक ने स्कूटी सवार को 3 किमी तक घसीटा.आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़ मौके से फरार,शहर कोतवाली के मवई गांव की घटना.
इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने मुंबई पहुंचे सीएम योगी
उत्तर-प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. ताज होटल में निवेशकों से मुलाकात करेंगे.5 जनवरी को सीएम योगी उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी मुंबई में दो दिन के लिए दौरे पर हैं.
ज्ञानवापी आदि विश्वेश्वर वाद: जिला जल की अदालत में आज हुई सुनवाई
ज्ञानवापी आदि विश्वेश्वर वाद प्रकरण में सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिविजन के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी की तरफ से याचिका दायर की थी, लेकिन जज की गैर मौजूदगी के चलते अब 18 जनवरी की तारीख़ दी गई है. इस बात की जानकारी हिंदू पक्ष के वकील शिवम गौर ने दी.
खुशी दुबे की जमानत ‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न – अखिलेश यादव
खुशी दुबे की जमानत ‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न’ के दुष्प्रयासों की करारी हार है. भाजपा याद रखे अंततः जीत न्याय की ही होती है; अहंकार की नहीं. सपा नेता अखिलेश यादव
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए