UP Breaking News Live: 08 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, बाराबंकी जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
08 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, बाराबंकी जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

CM योगी ने ललितपुर में तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर शोक जताया
CM ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की,CM ने संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.
नोएडा के सेक्टर-3 में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
नोएडा के सेक्टर-3 स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया जा चुका है.
कार्बन डेटिंग मामले में 11 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Carbon Dating Of Shivling: वाराणसी की ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मंदिर के विवाद में शुक्रवार को सुनवाई का दिन था. मस्जिद के सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग (Carbon Dating) से जांच कराने को लेकर हिंदू पक्ष ने कोर्ट में अपील दायर की थी. इस मसले पर कोर्ट ने अपना फैसला कर दिया है. हालांकि, कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग से जांच को लेकर एक्सपट्र्स की अलग-अलग राय है. कोर्ट ने दोनों ओर की दलीलों को सुनने के बाद 11 अक्टूबर को अगली सुनवाई की तारीख दे दी है.
सेना की टी-90 तोप की बैरल फटने से दो जवानों की मौत
झांसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां गुरुवार रात दैनिक अभ्यास के दौरान सेना की टी-90 तोप की बैरल फटने से दो जवान शहीद हो गए. इसके अलावा ड्राइवर समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोला दागते समय यह हादसा हुआ था.
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए