UP Breaking News Live: कानपुर में पोस्टर की 13 और 31 नंबर की तस्वीर वाले दंगाई आए गिरफ्त में
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
मथुरा पहुंचे योगी आदित्यनाथ, बांके बिहारी मंदिर में किये दर्शन
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा पहुंचे. वहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए.
लंका थानाक्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान 4 युवक डूबे
लंका थानाक्षेत्र में 4 युवक गंगा नदी में डूब गए. हालांकि, इनमें से 2 युवकों की हुई मौत हो गई जबकि 2 बचाए गए.
आतंकी वलीउल्��ाह को फांसी की सजा का ऐलान
साल 2006 के वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस में कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है. मामले में दोषी ठहराए जा चुके आतंकी वलीउल्लाह को गाजियाबाद कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. वहीं दूसरे मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. सीरियल ब्लास्ट के एक मामले में 18 लोगों की मौत हुई थी और दूसरे मामला वाराणसी के घाट पर बम मिलने का है.
कन्नौज कचहरी में फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक का वकीलों ने फूंका पुतला
फिल्म पृथ्वीराज को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. कोई इसमें दिखाए गए इतिहास का समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध. इसी क्रम में सोमवार को कन्नौज कचहरी में फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक का वकीलों ने पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया है.
आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए से सपा से धर्मेंद्र यादव ने नामांकन कर दिया है. इस मौके पर उन्होने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, चुनाव आता है तो महंगाई घटती है और चुनाव के बाद महंगाई बढ़ जाती है. तो हमारी लड़ाई ऐसे लोगों से है. मेरी ये खुशनसीबी है कि आजमगढ़ के लोगों ने ऐसी ताकतों को कभी पनपने नहीं दिया, ये अब तक का इतिहास है और हमारा ये इतिहास लगातार बरकरार रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए