Live Updates

UP Breaking News Live: राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 5:25 PM

विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर अखिलेश ने उठाए सवाल

योगी सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने इस्तीफा दे दिया है. इस बीच सपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है. कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।

जहाँ मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।

बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी जोन ने की मीटिंग

बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. ऐसे में एडीजी जोन राजकुमार ने जोन के पुलिस अधिकारियों के मीटिंग की. कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी ने ट्रैफिक डायवर्जन के निर्देश भी दिए हैं

रायबरेली में चलती कार पर पलटा डंपर, 5 की मौत

रायबरेली से मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां चलती कार पर राख से लदे डंपर के पलटने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में दो बच्चे सेमेत पांच लोगों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया. इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि, 3 बच्चे किसी तरह बच गए. घटना रायबरेली-प्रयागराज एनएच 30 के भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज की है.

लुलु मॉल विवाद मामले में चार आरोपियों को एक अगस्त तक जेल

लखनऊ के लुलु मॉल विवाद मामले में चार आरोपियों की मंगलवार को कोर्ट पेशी हुई. यहां नमाज पढ़ने के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने चारों आरोपियों को एक अगस्त तक जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola