UP Breaking News LIVE: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, MP पुलिस के 4 जवान समेत 5 की मौत, 3 घायल
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 3 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
CM योगी ने दिव्यांगों को सराहा; महर्षि अष्टावक्र, महाकवि कालीदास, वैज्ञानिक स्टीफेंस हॉकिंस का दिया उदाहरण
हर साल की तरह इस वर्ष भी दिव्यांगजनों के सम्मान में 3 दिसंबर को भारत समेत दुनियाभर में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्यांगजनों और दिव्यांगता के लिए काम करने वाली संस्थाओं को सम्मानित कर रहे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन मोहान रोड स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में किया गया था. इस दौरान प्रदेश के 16 दिव्यांगों को पुरस्कृत किया गया.
UPTET 2021 का पेपर छापने वाले ने बताया BJP MLA का भाई
UPTET पेपर लीक मामले में एसटीएफ के हाथों गिरफ्तार किया गया प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने खुद को बताया बिहार के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा का भाई. एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि वह गिरफ्तारी के समय भी दे रहा था रिश्तों की दुहाई.
BSP के सतीश चंद्र मिश्र उन्नाव में करेंगे जनसभा को संबोधित
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र पहुंच रहे हैं. वे यहां बसपा की सरकार बनवाने के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे.
नोएडा अथॉरिटी अब कार्पेट एरिया के हिसाब से करेगा रजिस्ट्री
Noida News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा कदम उठाया है. इस नए फेरबदल के तहत अब नोएडा अथॉरिटी का फ्लैट रजिस्ट्री का नियम बदल दिया गया है. नए नियम के मुताबिक अब कार्पेट एरिया के हिसाब से रजिस्ट्री की जाएगी. पहले सुपर एरिया के हिसाब से रजिस्ट्री की जाती थी. बिल्डर्स की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है.
लखीमपुर हिंसा में पांच आरोपियों के मोबाइल बरामद
Lakhimpur-Kheri News: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के मामले में पांच आरोपियों का मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इनमें से तीन मोबाइल आरोपियों के घर से बरामद किए गए हैं जबकि अन्य दो मोबाइल राहगीरों को सड़क पर मिले थे. पांचों मोबाइल फॉरेंसिक में जांच के लिए भेज दिए गए हैं. इन आरोपियों में सुमित, लवकुश, रिंकू, शिशुपाल और धर्मेंद्र शामिल हैं.
बजाज शुगर मिल में किसान संगठनों ने जड़ा ताला
Lakhimpur-Kheri News: लखीमपुर खीरी स्थित बजाज सुगर मिल में गन्ना का भुगतान न मिलने पर कई किसान संगठनों ने मिलकर मिल पर ताला जड़ दिया है. कुछ दिन पहले ही मिल के खिलाफ डीएम के आदेश पर भुगतान में टाल-मटोल करने के कारण मुकदमा दर्ज किया गया था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए