Live Updates

UP Breaking News LIVE: मुरादाबाद में बोलीं प्रियंका गांधी- विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 2 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

विज्ञापन

हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि उर्वरकों की भारी कमी के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं. मैं दो मृत किसानों के परिवार के सदस्यों से मिली. हम किसानों से धान और गेहूं 2500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगे. हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे.

निजी विमान के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों का बकाया चुकाने के लिए नहीं- प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गन्ना किसानों का पूरा बकाया चुकाने में केवल 4,000 करोड़ रुपये लगेंगे. पीएम मोदी ने पिछले साल COVID-19 के दौरान 8,000 करोड़ रुपये में निजी विमान खरीदे. संसद के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार 20,000 करोड़ रुपये दे रही है, लेकिन बकाया चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं.

20 लाख रोजगार देंगे- प्रियंका गांधी

मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी. 20 लाख रोजगार देंगे. हर जिले में मैन्युफैक्चरिंग हब खोले जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में मारे गए किसानों को कोई सम्मान नहीं दिया.

आज देश सुरक्षित हाथों में है- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 4.5 वर्षों में राज्य दंगों से मुक्त था, लोग शांति से होली, दिवाली, दुर्गा पूजा और जन्माष्टमी मना सकते थे. 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ और अयोध्या अब ऐतिहासिक राम मंदिर का उद्घाटन करने के लिए तैयार है. यह सब इसलिए क्योंकि आज देश सुरक्षित हाथों में है.

यूपी विकास के पथ पर अग्रसर है- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और मां शाकुंभरी के नाम पर यह विश्वविद्यालय एक उदाहरण है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यूपी विकास के पथ पर अग्रसर है.

पिछली सरकारों के पास विकास के एजेंडे की कमी थी- योगी

सहारनपुर में मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के पास विकास के एजेंडे की कमी थी. विकास और राष्ट्रवाद के लिए वहां कोई जगह नहीं है, जहां केवल वंशवाद की राजनीति और जातिवाद का ध्यान रखा जा रहा हो. पिछली सरकारों में गरीबों की शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए कोई जगह नहीं थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola