UP Breaking News Live: गोमती नगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में हादसा, गोल्फ कार्ट गाड़ियों में लगी आग
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
लखनऊ गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में हादसा, गोल्फ कार्ट गाड़ियों में लगी आग
लखनऊ के गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्र पार्क में बड़ा हादसा हो गया. अचानक गोल्फ कार्ट गाड़ियों में आग लग गई. आग से जलकर सभी गाड़ियां खाक हो गई. तैनात गार्डों ने पुलिस को नहीं दी सूचना. गाड़िया जलने के बाद पुलिस को सूचना दी.
बीटेक किए सगे भाइयों ने दिया साइबर क्राइम को अंजाम
आगरा, बीटेक किए सगे भाइयों ने साइबर क्राइम को अंजाम दिया. ओटीटी प्लेटफार्म पर नामी एप्लीकेशन के कंटेंट को चोरी किया. डिजनी होटस्टार, टोरेंट, स्टार इंडिया, टेलीग्राम जैसी नामचीन एप्लीकेशन के कंटेंट को चोरी किया. 2020 में ड्रीमटेक प्राइवेट लिमिटेड के जरिए लगातार साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे. स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज हुआ. दो सालों में दोनों भाइयों ने 67 लाख की साइबर ठगी को अंजाम दिया है.आईआईटी जोधपुर से बीटेक करने के बाद ड्रीमटेक प्राइवेट लिमिटेड बनाई थी. ड्रीमटेक प्राइवेट लिमिटेड के जरिए विभिन्न ऑफर के माध्यम से साइबर ठगी की. पुलिस ने एक अभियुक्त आशीष दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है.
PM मोदी के नेतृत्व में नए भारत में किसी के साथ भेदभाव नहीं- CM योगी
गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने कहा PM मोदी के नेतृ्त्व में नए भारत में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है. दिसंबर 2023 में आयोध्या के राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा, ये भारत का राष्ट्र मंदिर है जहां समाज के हर तबके को सम्मान दिया जाएगा.
अयोध्या में बाल रूप में विराजमान होगी भगवान राम की प्रतिमा: चंपत राय
अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा बाल रूप में विराजमान होगी. अगस्त 2023 तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा. पिलर, बीम के ऊपर छत का काम लगभग अक्टूबर 2022 में खत्म हो जाएगा. 2023 में ग्राउंड फ्लोर का काम हो जाएगा. खंभों और दीवारों पर करीब 7000 मूर्तियां बननी है. उसके लिए मूर्तिकार ढूंढने का काम किया जा रहा है:
निषाद पार्टी के दसवां संकल्प दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी
निषाद पार्टी के दसवां संकल्प दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए