UP Breaking News Live: सीएमओ लखीमपुर डॉ. अरुणेंद्र त्रिपाठी हटाये गये, डॉ. संतोष गुप्ता बने नये सीएमओ
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
सीएमओ लखीमपुर खीरी हटाये गये, नशे में झूमते हुये वीडियो हुआ था वायरल
लखीमपुर खीरी के शराबी सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र त्रिपाठी को शासन ने हटा दिया है. उनकी जगह डॉ. संतोष गुप्ता को लखीमपुर खीरी का सीएमओ बनाया गया है. डॉ. अरुणेंद्र त्रिपाठी का शराब के नशे में एक वीडियो वायरल हुआ था. बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में हॉस्पिटल भी गये थे.

AIMIM मैनपुरी और खतौली से नहीं उतारेगी उम्मीदवार, नगर निकाय चुनाव है लक्ष्य
AIMIM मैनपुरी और खतौली से उतारेगी उम्मीदवार नहीं उतारेगी. प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने यह जानकारी दी है. पार्टी का लक्ष्य नगर निकाय चुनाव है. इसमें वह पूरे दमखम के साथ उतरेगी. सुबह से मीडिया में चर्चा थी कि एआईएमआईएम मैनपुर से अतीक अहमद की पत्नी को डिंपल यादव के सामने उतार सकती है. एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद इस पर विराम लग गया है.
1 दिसंबर से होंगी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिन बढ़ा दी गई हैं, अब परीक्षाएं 1 दिसंबर से होंगी. यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर ने की है.
माफिया अतीक की पत्नी मैनपुरी से लड़ सकती हैं उपचुनाव
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के सपा ने डिंपल यादव के नाम का ऐलान कर दिया है. इस बीच माफिया अतीक अहमद की उपचुनाव में एंट्री की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन मैनपुरी से एआईएमआईएम प्रत्याशी हो सकती है. फिलहाल, पार्टी की ओर से नाम को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
नोएडा में 2 करोड़ रुपये के साथ आठ लोग गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 12 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप के साथ 2 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. एडीसीपी नोएडा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, ‘हमें सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ लोग बहुत अधिक नकदी ले जा रहे हैं. उनके पास से 12 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप के साथ 2 करोड़ रुपये बरामद करने के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया. ऐसा लगता है कि यह काला धन और हवाला से संबंधित धन है. आईटी विभाग जांच कर रहा है.
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए