UP Breaking News Live: सभी प्राधिकरणों में 20 जनवरी को आयोजित होगी इन्वेस्टर्स मीट
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यूपी के सभी प्राधिकरणों में 20 जनवरी को आयोजित होगी इन्वेस्टर्स मीट
यूपी के सभी विकास प्राधिकरणों में 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जाएगा. राजधानी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) 2023 का आयोजन होगा. प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों निवेशकों को बढ़ाने के उद्देश्य से ये पहल की जा रही है. लखनऊ में इन्वेस्टर्स मीट उप्र आवास एवं विकास परिषद के मुख्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी, जिसमें उप्र आवास एवं विकास परिषद और लखनऊ विकास प्राधिकरण और प्रदेश के अन्य शहरों के इच्छुक निवेशक भाग ले सकेंगे.
यूपी में 1000 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट स्थापित करेगा हिंदुजा ग्रुप
यूपी में निवेश की कड़ी में हिंदुजा ग्रुप इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट स्थापित करेगा. इसमें वह 1000 करोड़ की लागत से प्लांट स्थापित करेगा. इस प्लांट के जरिए 6,000 से अधिक लोगों को प्रदेश में रोजगार मिलेगा. हिंदुजा ग्रुप,अशोक लेलैंड के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी से मुलाकात के दौरान इसका प्रस्ताव रखा. इस दौरान उन्होंने भूमि के साथ अन्य सुविधाओं के लिए सरकार के स्तर पर सहयोग मांगा. मंत्री नंदी ने हर सम्भव सहयोग का भरोसा जताया.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी पहुंचे, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देरा रात वाराणसी पहुंच गये. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.
पीयूष मोर्डिया का एडीजी रैंक में प्रमोशन
पीयूष मोर्डिया का एडीजी रैंक में प्रमोशन किया गया. बता दें ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर हैं पीयूष मोर्डिया. एडीजी रैंक में पीयूष मोर्डिया का प्रमोशन किया गया है.
BSP अध्यक्ष मायावती ने मुफ्ती अब्दुल ग़नी अल अज़हरी के निधन पर किया ट्वीट
BSP अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट किया है. मुफ्ती अब्दुल ग़नी अल अज़हरी का निधन पर अति-दुःखद है मायावती, मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, प्रख्यात इस्लामिक स्कॉलर का निधन अति-दुःखद, उनके परिवार एवं उनसे जुड़े लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे.’
हापुड़ में बस ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर मारी
हापुड़ में बस ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को टक्कर मारी। टक्कर लगने से तीनों छात्र घायल हो गए. एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि एक छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है. फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है. पूरा मामला नगर कोतवाली के बुलन्दशहर रोड का है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए