ePaper

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक, जान लें रिजल्ट के सारे जरूरी नियम

Updated at : 18 Jun 2022 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक, जान लें रिजल्ट के सारे जरूरी नियम

UP Board 10th, 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 18 जून को यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम (UP Board 10th Result 2022) और यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम (UP Board 12th Result 2022) घोषित करने जा रहा है

विज्ञापन

UP Board 10th, 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 18 जून को यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम (UP Board 10th Result 2022) और यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम (UP Board 12th Result 2022) घोषित करने जा रहा है. हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा. प्रदेश भर में 51 लाख स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 47 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. अब इन स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है.

बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 फ़ीसदी अंक प्राप्त करने होंगे. हालांकि यूपी बोर्ड के नियमानुसार 10वीं में हिंदी के अलावा किसी एक विषय में फेल होने वाले छात्रों को सफल घोषित किया जाएगा. वही 10वीं और 12वीं में 2 विषयों में फेल होने पर छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. लेकिन दो से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा.

Also Read: UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: इंतजार खत्म, आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

इसके अलावा यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए 100 अंक निर्धारित हैं. जिसमें 70 अंक लिखित परीक्षा के एवं 30 अंक प्रैक्टिकल के शामिल है. किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्र द्वारा थ्योरी एवं प्रैक्टिकल दोनों परीक्षा में पास होना अनिवार्य है.

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं

  • यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा

  • जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा

  • इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा

  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं

  • 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola