ePaper

अखिलेश यादव पर भाजपा अध्यक्ष का हमला, कहा- जनता जान चुकी है सपा की असलियत, इस बार भी बनेगी हमारी सरकार

Updated at : 29 Aug 2021 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश यादव पर भाजपा अध्यक्ष का हमला, कहा- जनता जान चुकी है सपा की असलियत, इस बार भी बनेगी हमारी सरकार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है. भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी.

विज्ञापन

UP Assembly Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janta Party) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमला बोला है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तालिबान (Taliban) की वकालत करने वाली सपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है. भाजपा मोदी (Modi) और योगी (Yogi) सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और जनता के भरोसे के चलते 350 से ज्यादा सीट जीतेगी और राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है. बूथ कार्यकर्ता पार्टी की नींव की ईंट हैं. उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि बूथ का कार्यकर्ता भी उच्च पदों को प्राप्त करता है.

स्वतंत्र देव सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा चलाए गए मुफ्त वैक्सीन अभियान पर अखिलेश यादव ने जनता को गुमराह किया गया. अब तालिबान जैसे क्रूर संगठन की वकालत करके सपा की असलियत जनता के सामने आ गई है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है.

Also Read: कालपी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे स्वतंत्र देव सिंह? 2017 में जीते थे सभी प्रत्याशी, जानें इस सीट का इतिहास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बूथों के सत्यापन की समीक्षा प्रगति जानने के लिए सीतापुर आए हुए थे. यहां उन्होंने हुसैनगंज शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 278 व महोली के चढ़रा शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 160 का औचक निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की. दोनों जगह सत्यापन कार्यक्रम की प्रगति से संतुष्ट होकर प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों की पीठ थपथपाई.

बता दें, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है. वह बूथ को मजबूत करने की तरफ ध्यान दे रही है. भाजपा का मानना है कि बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन मजबूत होगा. इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सीतापुर आए और बूथों का निरीक्षण किया.

Also Read: UP Assembly Election 2022 : मुस्लिम वोटरों पर भाजपा की नजर, तैयार किया यह मास्टर प्लान

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola