ePaper

फर्रुखाबाद: केस्‍को में SDO का आदर्श बना आतंकी ओसामा, बोला- मेरे गुरु की तस्‍वीर हटेगी तो दूसरी लगाऊंगा

Updated at : 01 Jun 2022 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
फर्रुखाबाद: केस्‍को में SDO का आदर्श बना आतंकी ओसामा, बोला- मेरे गुरु की तस्‍वीर हटेगी तो दूसरी लगाऊंगा

फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज इलाके में बने केस्को कार्यालय की वेटिंग रूम में आतंकी ओसामा बिन लादेन के फोटो लगी हुई थी. वायरल फोटो के नीचे लिखा है, 'श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन, विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता.' इसके नीचे ही एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम का नाम भी लिखा है.

विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के नवाबगंज इलाके में केस्को कार्यालय में आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो लगी हुई थी. यह तस्‍वीर सोशल मीड‍िया में वायरल हो गई है. फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने मामले पर जांच कमेटी गठित की है. हालांकि, खुद को लादेन शिष्‍य बताने वाले एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम का कहना है, ‘लादेन हमारे गुरु हैं. इसलिए फोटो मैंने लगाई है. फोटो यदि हट जाएगी तो दूसरी भी लग जाएगी.’

‘फोटो यदि हट जाएगी तो दूसरी भी लग जाएगी’

फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज इलाके में बने केस्को कार्यालय की वेटिंग रूम में आतंकी ओसामा बिन लादेन के फोटो लगी हुई थी. वायरल फोटो के नीचे लिखा है, ‘श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन, विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता.’ इसके नीचे ही एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम का नाम भी लिखा है. इस पर एसडीओ का कहना है, ‘लादेन मेरे गुरु हैं.’ उधर, मामला वायरल होने पर अधीक्षण अभियंता ने फोटो हटवा कर जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है. मामले का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो दीवार पर लादेन की फोटो टंगी देखी. उसे देखकर वे सब आश्चर्य में पड़ गए. कर्मचारियों ने इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों तक पहुंचाई. आनन-फानन में फोटो को हटा लिया गया. वहीं, इस बारे में जब मीडिया ने उपखंड अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम से मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया, ‘लादेन हमारे गुरु हैं. इसलिए फोटो मैंने लगाई है. फोटो यदि हट जाएगी तो दूसरी भी लग जाएगी.’

टीम की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

इस मामले में अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि कार्यालय के वेटिंग रूम से आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो हटवा दी गई है. मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है. जो मौके पर जाकर कर्मचारियों से बात करेगी. उसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola