ePaper

Taj Mahal परिसर में बम! फोन पर मिली सूचना, अधिकारियों ने कही ये बात...

Updated at : 04 Mar 2021 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
Taj Mahal परिसर में बम! फोन पर मिली सूचना, अधिकारियों ने कही ये बात...

Taj Mahal News| Taj mahal Bomb|Threat call of bomb Taj Mahal evacuated by police जानकारी के अनुसार फोन पर यह सूचना दी गयी थी कि बम (Bomb) परिसर के अंदर रखा गया है जो जल्दी ही फटने वाला है. सूचना के बाद ताजमहल (Taj Mahal) को खाली कराया गया और जांच की गयी.

विज्ञापन
  • फोन पर मिली बम की सूचना

  • सीआईएसएफ के जवान अलर्ट

  • आईजी ने कहा बम की खबर अफवाह

ताज महल : आगरा के ताज महल में बम होने की सूचना मिलने पर आज सुबह ताजमहल को खाली कराया गया. एसपी (प्रोटोकॉल) आगरा शिव राम यादव ने बताया कि हमें नियंत्रण कक्ष से बम के बारे में सूचना मिली थी कि वह जल्दी ही फटने वाला है.

जानकारी के अनुसार फोन पर यह सूचना दी गयी थी कि बम परिसर के अंदर रखा गया है जो जल्दी ही फटने वाला है. सूचना के बाद ताजमहल को खाली कराया गया और जांच की गयी.

बम की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ को अलर्ट कर दिया गया था. फोन करने वाले का लोकेशन ट्रेस कर लिया गया है वह फिरोजाबाद का है. पुलिस ने फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है. जिस वक्त पुलिस ने पर्यटकों से यह कहा कि ताजमहल परिसर खाली करें तो लोगों में हड़कंप मच गया.

सतीश गणेश आईजी आगरा ने बताया कि बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने ताजमहल परिसर की पूरी जांच की है, अभी तक ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है. इसलिए बम होने की सूचना 99 प्रतिशत झूठ है, लेकिन हम अलर्ट हैं और हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी कर ली गयी है.

Also Read: Jharkhand Naxal News : झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने किया लैंड माइंस विस्फोट, दो जवान शहीद, तीन घायल, मुठभेड़ जारी

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola