यूपी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किए प्रत्याशी, रामपुर से आसिम रजा को मिला टिकट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2022 2:04 PM
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि रामपुर से आसिम रजा को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है.
Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि रामपुर से आसिम रजा को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में अब इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है.
दरअसल, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद रामपुर से आसिम राजा के नाम का ऐलान किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसिम रजा सपा विधायक आजम खां के काफी माने जाते हैं. नामांकन के दौरान आजम खां खुद सपा प्रत्याशी आसिम रजा के साथ मौजूद रहेंगे. रामपुर सीट पर उनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम लोधी को प्रत्याशी बनाया है. घनश्याम लोधी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.
इधर, आजमगढ़ से बीजेपी उपचुनाव प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपना नामांकन कर दिया है. लोकसभा उपचुनाव के लिए स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में निरहुआ ने नामांकन किया है. वहीं आजमगढ़ से सपा प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव भी अपना नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं. जो उन्होंने अपना नामांकन कर दिया है.
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने नामांकन के बाद कहा कि, मैं आजमगढ़ के लोगों से केवल इतना कहना चाहता हूं कि आपने हमेशा जाति और धर्म को वोट दिया है, इस बार आपको अपने विकास के लिए वोट देना चाहिए. मुझे एक मौका दो और हम यहां की जनता के लिए काम करेंगे. बीजेपी यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस दौरान कहा कि, दिनेश लाल यादव को पिछली बार लोगों का अपार आशीर्वाद मिला था. चुनाव के दौरान यह काम करेंगे. आजमगढ़ के लोग इस बार कमल खिलाकर दिनेश को लोकसभा भेजने को तैयार हैं. लोग हमें वोट देने जा रहे हैं, यहां बसपा से लड़ाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










