ePaper

ओड‍िशा से कुशीनगर में 140 किलो गांजा प‍िकअप में छुपाकर ले आया तस्‍कर, पुल‍िस गि‍रफ्तार

Updated at : 14 Jun 2022 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओड‍िशा से कुशीनगर में 140 किलो गांजा प‍िकअप में छुपाकर ले आया तस्‍कर, पुल‍िस गि‍रफ्तार

पुलिस ने माधवपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से गांजा बरामद किया है. साथ में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. यह तस्कर गांजे की खेप ओडि‍शा से लाकर अलग-अलग जगहों पर बेचने की फ‍िराक में था. पिकअप के नीचे बॉक्स बनाकर गांजे के बोरे छिपाए गए थे.

विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर जिले के तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तस्करी कर ले जाई जा रही 140 किलो गांजा बरामद किया गया है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है.

पुलिस ने माधवपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से गांजा बरामद किया है. साथ में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. यह तस्कर गांजे की खेप ओडि‍शा से लाकर अलग-अलग जगहों पर बेचने की फ‍िराक में था. पिकअप के नीचे बॉक्स बनाकर गांजे के बोरे छिपाए गए थे. पुलिस ने बताया कि टीम की ओर से मौके से एक गांजा तस्कर दीपक कुमार कुशवाहा पुत्र रामवृक्ष कुशवाहा निवासी बाघाचौर थाना तरायासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है. बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पूछताछ में तस्कर ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह गांजे का छोटा-छोटा पैकेट बनाकर पिकअप के नीचे एक बॉक्स बनाकर उसमें छिपाकर तस्‍करी करता था.

रिपोर्ट : कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola