Samajwadi Party Conference: सपा के प्रदेश अध्यक्ष बने नरेश उत्तम पटेल, किसी ने नहीं किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2022 11:18 AM
नरेश उत्तम पटेल को यूपी में सपा की कमान सौंप दी गई है. उनके खिलाफ एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. सपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने की. यह सपा का 9वां राज्य सम्मलेन में आयोजित किया गया है.
Samajwadi Party Conference: समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया गया है. नरेश उत्तम पटेल को यूपी में सपा की कमान सौंप दी गई है. उनके खिलाफ एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. सपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व पर सबको भरोसा है. यह सपा का 9वां राज्य सम्मलेन में आयोजित किया गया है.
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने किया समाजवादी पार्टी के 9वें 'राज्य सम्मेलन' का शुभारम्भ। pic.twitter.com/rZxGiVThos
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 28, 2022
इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए नरेश उत्तम पटेल को कहा कि आने वाले समय में सबसे बेहतर संगठन और अनुशासित पार्टी यदि कोई दिखाई देगा तो वह सिर्फ समाजवादी पार्टी ही होगी. उन्होंने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सपा को विधानसभा चुनाव में भले ही सरकार बनाने का अवसर न मिला हो मगर प्रदेश की जनता ने सपा और उसके कार्यकर्ताओं पर गहरा भरोसा जताया है. उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर रखा है. केवल सपा और उसके कार्यकर्ताओं में वह संकल्प है कि जिसमें भाजपा पर रोक लगाई जा सकती है. इसका ईशारा तो यूपी की जनता ने दोगुनी सीट मुहैया करके कर दी है.
खबर अपडेट की जा रही है…
रिपोर्ट : रजनीश यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










