Akhilesh Yadav B’day: डिंपल यादव से अखिलेश की शादी के लिए राजी नहीं थे मुलायम सिंह, ऐसी है इनकी लव स्टोरी

Updated:
विज्ञापन

Samajwadi Party Congress Lok sabha election 2024 seat sharing

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव का आज यानि 1 जुलाई को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. सपा मुखिया के जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता जश्न की तरह मना रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव का आज यानि 1 जुलाई को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. सपा मुखिया के जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता जश्न की तरह मना रहे हैं. अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सीएम योगी से लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी बधाई दी है.

विज्ञापन
undefined

वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav ) और उनकी पत्नी डिंपल यादव के बीच का प्यार देखते ही बनता है. अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है.

undefined

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की पहली बार मुलाकात तब हुई थी, जब अखिलेश 21 साल के थे जबकि डिंपल महज 17 साल की थीं. डिंपल यादव और अखिलेश यादव की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी और फिर बाद में दोनों एक अच्छे दोस्त बन गए और बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई. सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश और डिंपल लगातार संपर्क में रहे.

undefined

अखिलेश डिंपल को लव लेटर्स भी लिखते थे और ग्रीटिंग कार्ड्स भी भेजते थे. यह सिलसिला करीब चार सालों तक चला. ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद अखिलेश यादव पर शादी का दबाव बनाया जाने लगा. अखिलेश यादव, डिंपल के बारे में बताने से डरते थे ऐसे में अखिलेश यादव ने अपनी दादी की मदद से परिवार वालों को डिंपल के बारे में बताया.

undefined

मुलायम सिंह यादव इस शादी के खिलाफ थे मीडिया खबरों के मुताबिक वे अखिलेश की शादी लालू प्रसाद यादव की बेटी से करना चाहते थे. दूसरी तरफ डिंपल के पिता आर्मी में कर्नल थे वे भी इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. हालांकि अंत में दोनों के परिवार वालों को अखिलेश यादव और डिंपल के प्यार के आगे झुकना ही पड़ा और 24 नवंबर साल 1999 में दोनों की शादी कर दी गई.

undefined

वर्तमान में डिंपल यादव और अखिलेश यादव की दो बेटी और एक बेटा है. शादी के बाद डिंपल ने भी राजनीति में किस्मत आजमाई, जहां उन्हें जीत भी मिली और हार भी. वह कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola